Kirti Azad ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर उठाए सवाल, Ishan Kishan ने इस तरह दिया जवाब

By rishabhpandey

Published on:

Kirti Azad Statement

Kirti Azad Statement: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया इन दिनों दुनिया भर में छाई हुई है. कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को फैंस भी खुब सपोर्ट कर रहे हैं. खास तौर पर इंडिया के खिलाड़ियों के घर-घर में चर्चे हो रहे हैं.

कीर्ति आजाद का स्टेटमेंट

Kirti Azad Statement
Kirti Azad Statement (Source: Social Media)

टीम के प्लेयर्स का हर तरह जोरो शोरों से स्वागत किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी वजह से देश भर में अचानक से गुस्से का माहौल बन गया है. दरअसल साल 1983 विश्व कप विजेता टीम के प्लेयर रहे और अभी के समय में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से हर तरफ उनके लिखे हुए स्टेटमेंट को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है.

कीर्ति ने X पर क्या लिखा?

Kirti Azad Statement
Kirti Azad Statement (Source: Social Media)

कीर्ति ने X पर लिखा कि, “शर्म करो टीम इंडिया! जब हमने कपिल देव के नेतृ्त्व में साल 1993 में विश्व कप जीता था, तो हमारी टीम में मुसलिम, सिख और ईसाई खिलाड़ी थे. तब हम ट्रॉफी को हम अपनी धार्मिक जन्मभूमि यानि कि भारत लेकर आए थे. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को इस तरह मंदिरों में क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है. सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज इसे कभी मस्जिद नहीं ले गए. संजू इसे कभी चर्च नहीं ले गए. जबकि संजू की वर्ल्ड कप जीत में बड़ी भूमिका थी और वे ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ थे.”

ईशान किशन ने दिया करारा जवाब

Kirti Azad Statement
Kirti Azad Statement (Source: Social Media)

वैसे जब मीडिया ने अपने शहर पटना लौट रहे विनिंग टीम इंडिया के प्लेयर ईशान किशन से आजाद के पोस्ट किए गए मैसेज पर जवाब मांगा, तो उन्होंने इसका ऐसा जवाब दिया कि मीडिया को अपना सवाल बदलने पर मजबूर होना पड़ा. ईशान ने कहा कि कोई अच्छा सवाल पूछो ये क्या है. ऐसे में उनका ये जवाब काफी वायरल हुआ, तो वहीं कीर्ति आजाद भी फैंस के निशाने पर आ गए. ऐसे में कीर्ति आजाद अपने इस बयान पर माफी मांगेंगे या नहीं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश