Kavya Support To Abrar: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन ग्रुप की मालकिन काव्या मारन द हंड्रेड ऑक्शन के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. 12 मार्च को हुए द हंड्रेड ऑक्शन में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा और इस फैसले के लिए उन्हें भारत में जमकर ट्रोल किया जा रहा है. पहली बार किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने किसी टी20 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए बोली लगाई है.
साल 2009 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में बैन हैं, लेकिन काव्या मारन ने इंग्लैंड की 100 बॉल की लीग में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दांव लगाया है और इस वजह से उनको अब हर तरफ से गालियां सुनने को मिल रही है. लेकिन अब आप सोच रहे होंगो कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है एक पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदने पर इतना बवाल क्यों मच रहा है, तो चलिए इसका जावब भी हम आपको दे देते हैं.
Kavya Support To Abrar: काव्या की फ्रैंचाइज़ ने अबरार को खरीदा
दरअसल काव्या मरान की प्रैंचाइज ने जिलस प्लेयर को खरीदा है वो अबरार अहमद है, ये वहीं प्लेयर है जो भारत के खिलाफ कई बायन दे चुका है और कुछ ऐसी हरकते भीं की हैं इसने जो कि भारतीयों के लिए बिल्कुल ही असहनीय हैं. अबरार भारत के हर मुद्दों पर अपनी राय रखता है और जब देखों भारत को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ता. इसने पिछले साल हुए भारत पाकिस्तान युद्ध में भी अपने ख्याली पुलाव पकाते हुए इंडिया को एशिया कप के दौरान 6-0 से हराने का गैस्चर किया था और फिर भारतीय प्लेयर्स को आउट करने के बाद उन्हें बाहर जानें का रास्ता दिखाने के लिए अजीब सी एक्टिंग भी की थी.
Kavya Support To Abrar: पाकिस्तानियों ने अभिनंदन को किया था ट्रोल

इसके अलावा इसने हमारे देश के जाबाज विंग कमांडर अभिनंदन को भी जमकर ट्रोल किया था. इसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें इसनें चाय का कप पकड़ते हुए कहा था कि “टी वॉज फैंटेस्टिक”. लेकिन ऐसा करने पर इसे भारतीयों की ओर से जमकर गालियां पड़ी थी और इसे हर एक भारतीय ने समझा दिया था कि इसकी औकात क्या है. खास तौर पर जब बच्चे बाप से बड़ा होने की कोशिश करते हैं तो उन्हें आगे चलकर मुंह की खानी ही पड़ती है.
Kavya Support To Abrar: काव्या का पाकिस्तानी प्लेयर खरीदना करता है शर्मसार

ठीक ऐसा ही कुछ पाकिस्तानी प्लेयर फहीम अशरफ ने भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किया था, जहां उसने पाकिस्तानी सोल्जर को हिंदुस्तानी महिला की मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाया था और फिर इसके बाद हिंदुस्तानियों ने इसे भी इसकी औकात याद दिलाई थी. ऐसे में काव्या का ऐसे लोगों को सपोर्ट करना और इनके प्रति सहानुभूति दिखाना बेहद ही शर्म की बात है.
ऐसे में एक सवाल ये भी उठता है कि क्या काव्या अपने सामने ऑक्शन के दौरान ये सारी बातें याद नहीं रखतीं या फिर वो खुद की ही दुनिया में खोई रहती है. आईपीएल में भी उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा होता कि उनकी फ्रैंचाइज किसे खरीद रही है और किसे नहीं और ठीक ऐसा ही कुछ द हंड्रेड के ऑक्शन में देखने को मिला है. फिलहाल काव्या का ये एक मूव हर एक हिदुस्तानी को शर्मसार करने के लिए काफी है.
Read More: Kavya Maran का पाकिस्तानियों पर उमड़ा प्यार, Franchise क्रिकेट के ऑक्शन में कर दी सारी हदें पार







