Kavya Maran का पाकिस्तानियों पर उमड़ा प्यार, Franchise क्रिकेट के ऑक्शन में कर दी सारी हदें पार

By rishabhpandey

Published on:

Kavya Maran Trolled

Kavya Maran Trolled: इंग्लैंड की पॉपुलर टी20 लीग द हंड्रेड के हालिया प्लेयर ऑक्शन में एक ऐसा फैसला हुआ जिसने भारत में क्रिकेट फैंस को काफी निराश कर दिया है. भारतीय बिजनेस ग्रुप सन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. ऐसे में अब इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और विवाद देखने को मिल रहा है.

Kavya Maran Trolled: काव्या मारन की टीम ने लगाया बड़ा दांव

Kavya Maran Trolled
Kavya Maran Trolled (Source: Social Media)

दरअसल सन ग्रुप की मालकिन काव्या मारन की मौजूदगी में हुआ ऑक्शन अब कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गया है, क्योंकि सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद के लिए जमकर बोली लगाई. रिपोर्ट के मुताबिक टीम ने उन्हें 1 लाख 90 हजार पाउंड यानी करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा है. ऑक्शन के दौरान अबरार को लेने के लिए सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. लेकिन आखिर में जाकर सनराइजर्स लीड्स ने ज्यादा बोली लगाई और पाकिस्तानी स्पिनर अबरार को अपनी टीम में शामिल कर लिया.

Kavya Maran Trolled: टूटा पुराना ‘अनलिखा नियम’

Kavya Maran Trolled
Kavya Maran Trolled (Source: Social Media)

अबरार अहमद की यह डील इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वो किसी भारतीय मालिक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनाव और युद्ध होने के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने 2009 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अपने साथ नहीं जोड़ा है. इसी वजह से माना जाता था कि भारतीय मालिक वाली टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलेगा.

लेकिन इस ऑक्शन में ये परसेप्शन टूटता नजर आया. सन ग्रुप की टीम द्वारा अबरार अहमद को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस फैसले पर कड़े सवाल भी उठाए. कुछ लोगों ने इसे क्रिकेट के लिहाज से सही बताया, तो कुछ ने इसको क्रिटीसाइज भी किया.

Kavya Maran Trolled: सन ग्रुप की कई लीग में टीमें

Kavya Maran Trolled
Kavya Maran Trolled (Source: Social Media)

सन ग्रुप सिर्फ इंग्लैंड की इस लीग में ही नहीं, बल्कि कई अन्य टी20 लीग में भी टीमों का मालिक है. यह ग्रुप आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लीड करता है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में सनराइजर्स इस्टर्न केप भी इसी ग्रुप की टीम है. पिछले साल सन ग्रुप ने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स फ्रेंचाइजी को भी अपने नियंत्रण में लिया था, जिसके बाद टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स कर दिया गया.

Kavya Maran Trolled: एक और पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री

Kavya Maran Trolled
Kavya Maran Trolled (Source: Social Media)

इस ऑक्शन में अबरार अहमद से पहले पाकिस्तान के उस्मान तारिक को भी खरीदा गया था. उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 1 लाख 40 हजार पाउंड यानी लगभग 1.72 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है. द हंड्रेड का नया सीजन 21 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि अबरार अहमद इस लीग में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या यह फैसला आगे चलकर काव्या के लिए सही साबित होता है या नहीं.

Read More: Bangladesh के सामने भी पाकिस्तान की उतरी लंगोट, टीम में बदलाव के बाद भी वहीं रही परफॉर्मेंस