Kamran Akmal On Pcb Chief: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने हाल ही में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर ऐसी बात बोली है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चाएं होने लगी है. दरअसल नकवी एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अपने साथ लेकर भाग गए थे, जो टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीती थी. ऐसे में अकमल ने एक बयान दिया है जो कि पाक टीम की बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की हार के बाद आया है.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया था. इस निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए, जवाब में पाक टीम 279 पर ढेर हो गई. नाहिद राणा को सीरीज का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. इस हार के बाद अपनी टीम पर भड़के कामरान अकमल ने मोहसिन नकवी पर भी तंज कसा, जिन्हे पूरी दुनिया ट्रॉफी चोर भी कहती है.
Kamran Akmal On Pcb Chief: कामरान अकमल ने क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने एक टीवी शो पर कहा कि, ‘आप जीतेंगे नहीं, आईसीसी ट्रॉफी क्या चोरी करके ले आनी है? टीमों से जीतेंगे नहीं तो ट्रॉफी ऐसे थोड़ी आनी है.’ अकमल ने अपने बयान में पूरी पाक टीम और पीसीबी की भी आलोचना की. चोरी वाले इस बयान को मोहसिन नकवी पर तंज समझा जा रहा है, क्योंकि एशिया कप फाइनल के बाद उनपर ट्रॉफी चोरी का धब्बा लगा था.
पाकिस्तान का वैसे भी टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, टीम सुपर-8 में जानें से पहले ही बाहर हो गई थी. जबकि बांग्लादेश को अपनी जिद पर अड़े रहने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था. वहीं ये टूर्नामेंट भारत ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से जीतकर इतिहास रच दिया था. भारत वो पहला देश बना था, जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीता और लगातार 2 बार चैंपियन बना.






