Josh Hazlewood Injury Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज़ Josh Hazlewood टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों के लिए टीम के साथ श्रीलंका नहीं जाएंगे। वह अभी अपनी चोट से पूरी तरह उबरने की प्रक्रिया में हैं और इसी वजह से उन्हें कुछ और समय ऑस्ट्रेलिया में ही रहना होगा।
Josh Hazlewood Injury Update: ऑस्ट्रेलियाई टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले झटका
ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेलेक्टर Tony Dodemed ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेज़लवुड फिलहाल सिडनी में रहकर अपना रिहैब प्रोग्राम पूरा करेंगे। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि अपने घर के माहौल में रहकर उनकी रिकवरी ज्यादा बेहतर और सुरक्षित होगी।
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और ऑस्ट्रेलिया अपने पहले चार मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो और पल्लेकेले में खेलेगा। टीम का पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ होगा। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि हेज़लवुड टूर्नामेंट के किस चरण में टीम से जुड़ पाएंगे।
गौर करने वाली बात यह भी है कि हेज़लवुड पहले ही 2025-26 की एशेज सीरीज़ से बाहर हो चुके थे उन्हें Achilles की गंभीर समस्या है, जो पहले हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद रिहैब के दौरान और बढ़ गई थी।
Josh Hazlewood Injury Update: टीम में बदलाव, नए खिलाड़ी जुड़े
Tim David
जहां एक तरफ हेज़लवुड टीम से दूर हैं, वहीं कुछ अच्छी खबरें भी हैं। नाथन एलिस,Tim David और ग्लेन मैक्सवेल कोलंबो पहुंच चुके हैं। ये तीनों खिलाड़ी मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ जाएंगे। ये खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे के बाद सीधे श्रीलंका पहुंचे हैं।
टीम के लिए एक और बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान पैट कमिंस को पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिए गए । उन्हें लंबे समय से पीठ में दर्द की समस्या है। उनकी जगह बेन ड्वारशुइस को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
इसके अलावा सीन एबॉट को ट्रैवलिंग रिज़र्व के तौर पर टीम के साथ रखा गया है। टोनी डोडेमेड ने बताया कि नाथन एलिस भी हाल ही में चोट से लौटे हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर एबॉट को साथ ले जाना जरूरी था। अगर आखिरी समय पर किसी तेज गेंदबाज़ को दिक्कत होती है, तो एबॉट तुरंत विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेंगे।
डोडेमेड ने एबॉट की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ी हैं और कई बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं। पाकिस्तान दौरे के बाद उन्हें टीम के साथ बनाए रखना सही फैसला लगा।
टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के अलग-अलग मैदानों पर 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, ओमान और आयरलैंड शामिल हैं। अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि ऑस्ट्रेलिया चोटों से जूझते हुए इस बड़े टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करता है।
Also Read: बॉयकॉट का ड्रामा पाकिस्तान को पड़ेगा महंगा, PCB के खिलाफ लिए जाएंगे ये 5 एक्शन
