Ishan Kishan की डेब्यूटेंट खिलाड़ियों पर क्या है राय? कप्तान का स्टेटमेंट उड़ा देगा आपके होश

By rishabhpandey

Published on:

Ishan Kishan On Debutant

Ishan Kishan On Debutant: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 का 21वां मुकाबला कई मायनों मे खास रहा, क्योंकि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 57 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. हालांकि जिस फॉर्म में राज्सथान के बल्लेबाज दिखाई दे रहे थे, उसे देखकर ऐसा लग नहीं रहा था कि इस टीम को कोई हरा सकता है. लेकिन हैदराबाद ने इस मुकाबले में दो नए गेंदबाजों को डेब्यू करने का मौका दिया, जिन्होंने मिलकर कुल 8 विकेट झटके और जीत में अहम भूमिका निभाई.

डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाए, उन्होंने 4 ओवर में 34 रन खर्च कर को 4 विकेट लिए. वहीं दूसरे डेब्यू करने वाले खिलाड़ी साकिब हुसैन ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.

Ishan Kishan On Debutant: युवा खिलाड़ियों को मौका देने पर ईशान की राय

Ishan Kishan On Debutant
Ishan Kishan On Debutant (Source: Social Media)

मैच के बाद कप्तान ईशान किशन ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने के फैसले पर कहा कि, “आपको यह भी देखना होता है कि आपके युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं, कितने प्रेरित हैं और इन मुकाबलों में खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं. वे पूरे सीजन मेहनत कर रहे थे. फील्डिंग और हमारे गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ लगातार काम कर रहे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे थे. साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे थे. हम यही देखना चाहते थे और घरेलू मैदान पर खेलते हुए उन्हें मौका देना जरूरी था. उन्होंने अभ्यास मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए मुझे लगता है कि आज यह सही फैसला था.”

Ishan Kishan On Debutant: जीत से कप्तान हैं खुश

Ishan Kishan On Debutant
Ishan Kishan On Debutant (Source: Social Media)

ईशान किशन ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि “इस जीत से निश्चित तौर पर बहुत खुश हूं. दो अंक हासिल करना हमेशा खास होता है, इसलिए खुशी है. हम गेंदबाजों से यही चाहते थे कि वे यहां आकर खुलकर खेलें, अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें और मुझे लगता है कि आज हमने वही किया. इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है.”

आपको बता दें कि राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए थे. जिसमें कप्तान ईशान किशन ने 91 रन की अहम पारी खेली थी. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई.

Ishan Kishan On Debutant: टीम के रन कम रहने पर उठे सवाल

Ishan Kishan On Debutant
Ishan Kishan On Debutant (Source: Social Media)

मैच की शुरुआत में ही अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे. इस पर जब ईशान किशन से पूछा गया कि क्या टीम 25 रन कम बना पाई, तो उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी इकाई और खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखें तो हम लगभग हर मैच में 200 से ज्यादा रन बना रहे हैं, लेकिन अभिषेक जिस अंदाज में खेलता है, कभी-कभी वह जल्दी आउट भी हो सकते हैं. हमारा काम है पारी को गहराई तक ले जाना और बड़े शॉट खेलना, लेकिन उन्हें खुलकर खेलने देना, क्योंकि अगर वह चल पड़े तो मैच बदल देते हैं और टीम को 260 या 270 तक पहुंचा सकते हैं. हम उनसे और कुछ नहीं चाहते. हां, आज वह आउट हो गए, लेकिन मुझे लगता है कि अगले मैच में वह और ज्यादा प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

कप्तान ने अपनी बातों से भरोसा जताया है कि भले ही इस मैच में अभिषेक जल्दी आउट हो गए हों, लेकिन अगले मुकाबले में वो और ज्यादा जोश के साथ वापसी करेंगे. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी इस फॉर्म को बाकी के बचे हुए टूर्नामेंट में भी बरकरार रख पाती है या नहीं.

Read More: तलाक के बाद प्यार के लिए एक बार फिर Frustrate हुए Yuzvendra Chahal!, इस हसीना ने किया खुलासा