Ishan Kishan इस दिन अदिति संग लेंगे सात फेरे, दादाजी ने रिवील की Marriage Date

By rishabhpandey

Published on:

Ishan Kishan Marriage Date

Ishan Kishan Marriage Date: ICC Mens टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. क्योंकि इस बार किशन ने अपने खेल को लेकर नहीं, बल्कि मैदान के बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफई चर्चाएं बटोरी हैं.

Ishan Kishan Marriage Date (Source: Social Media)

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत को मिली 96 रनों की शानदार जीत में ईशान ने ताबड़तोड़ 25 गेंदों में 54 रन बनाए थे. इसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किशन ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को लिप-लॉक स्मूच करते हुए गले लगाकर ऐतिहासिक जीत को सेलिब्रेट किया और ये पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

ईशान किशन के दादा ने क्या कहा?

Ishan Kishan Marriage Date (Source: Social Media)

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईशान के दादा रामानुग्रह पांडेय ने खुलासा किया है कि उन्होंने पोते से शादी के बारे में पूछा था कि ‘तुम्हारी शादी तक जिंदा रहूंगा?’ तो ईशान ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘दादाजी, मेरी शादी तो अगले साल ही हो जाएगी. आपको मेरे बच्चे के पैदा होने तक रहना होगा. आप उसे अपनी गोद में खिलाएंगे’. इसके बाद ईशान के दादा ने कहा था कि वो जिसके साथ खुश रहे. हम उसे पूरी तरह स्वीकार करते हैं.

कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया?

Ishan Kishan Marriage Date (Source: Social Media)

अगर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की बात करें तो वो मिस डीवा 2018 की विनर, फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट और नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट की विनर रह चुकी हैं. अदिति लंबे समय से ईशान को डेट कर रही हैं, उनका अफेयर आईपीएल 2019 से चर्चा में आया था. जब अदिति ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में स्टैंड्स में दिखीं. हालांकि उस वक्त ये नहीं पता था कि वो वहां ईशान को सपोर्ट करने आई हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर अदिति के काफी एक्टिव होने और अपने फैंस के साथ इन्टरैक्ट करने की वजह से सबको ये पता चल गया कि वो हर मैच में ईशान का सपोर्ट करने आती हैं, जबकि फाइनल मैच से पहले भी वो टीम इंडिया के साथ डिनर पर गई थीं.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश

Exit mobile version