Irfan Pathan On Ms Dhoni: संजू सैमसन जैसे ही आईपीएल में खेलने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं, वैसे ही ये टीम काफी मजबूत होती दिखाई दे रही है. ऐसे में ये टीम टाटा आईपीएल 2026 में छठी बार खिताब जीतने के टारगेट के साथ उतर रही है. जियोहॉटस्टार के ‘गेम प्लान – अपनी टीम को जानें’ शो में जियोस्टार के स्पेशलिस्ट पीयूष चावला और इरफान पठान ने शो की शुरुआत में सैमसन के रोल, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व और एमएस धोनी के डामिनेशन पर बात की.
Irfan Pathan On Ms Dhoni: संजू को लेकर क्या सोचते हैं पीयूष चावला

पीयूष चावला ने खास तौर पर संजू सैमसन को लेकर बात करते हुए कहा कि “संजू सैमसन अपने आप में एक मैच विनर हैं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन दमदार पारियों से अपने क्रिटिक्स को गलत साबित कर दिया. CSK उनकी फॉर्म से बहुत खुश होगी क्योंकि सैमसन IPL शुरू होने से ठीक पहले अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं. ये उनके फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है, चेन्नई की बात करें तो, वहां की पिच उनके खेल के लिए बिल्कुल अनुकूल होगी.
पारी की शुरुआत करते हुए, उनका आक्रामक स्वभाव CSK के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी. पिछले सीजन में उन्हें तेज शुरुआत करने में काफी संघर्ष करना पड़ा था, आयुष म्हात्रे के आने के बाद ही CSK ने पावरप्ले में रन बनाना शुरू किया. अब, सैमसन के आने से उनकी ओपनिंग की समस्या आखिरकार हल हो जाएगी, उन्हें आयुष म्हात्रे के साथ एक अनुभवी ओपनर की जरूरत है. सैमसन का CSK में आना एक बड़ा सौदा साबित होगा.”
Irfan Pathan On Ms Dhoni: संजू को लेकर इरफान पठान की राय

वहीं इरफान पठान ने संजू सैमसन पर बात करते हुए कहा कि “संजू सैमसन के CSK में आने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को खुलकर खेलने का मौका मिलेगा. हमने उन्हें एक कप्तान के रूप में विकसित होते देखा है, IPL में कप्तानी करते हुए MS धोनी की विरासत को आगे बढ़ाना आसान नहीं है. ये करियर की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है. लेकिन धोनी का समर्थन और संजू सैमसन की मदद से ऋतुराज को हमेशा फायदा होगा. टीम को देखना और प्लेइंग कॉम्बिनेशन की कल्पना करना दो अलग-अलग बातें हैं.
पहले CSK की सफलता का मंत्र अनुभवी खिलाड़ियों पर निर्भर रहना था. अब उन्होंने अपना दृष्टिकोण बदल दिया है और युवा, कम अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं. वो भविष्य के लिए भी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन टीम में अभी भी देवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे और सरफराज खान जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं. मैं देखना चाहता हूं कि वे इस सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं.”
Irfan Pathan On Ms Dhoni: धोना को लेकर क्या है इरफान की राय?

इस सीज़न में CSK के लिए एमएस धोनी के अनुभव और उनके महत्व पर इरफान पठान ने कहा: “एमएस धोनी के बिना सीएसके अधूरी है, हो सकता है कि यह सीज़न उन्हें पीली जर्सी में देखने का आखिरी मौका हो और उनके बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल है. इस सीज़न में धोनी सभी खिलाड़ियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे. मुझे नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से काफी मदद मिलेगी. संजू को भी फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे, ऋतुराज गायकवाड़ टीम के लीडर हैं.
लेकिन एक टीम के तौर पर, दो-तीन खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है. यहीं पर एमएस धोनी की भूमिका आती है, मुझे उम्मीद है कि वह कुछ अलग करेंगे. उनकी फिटनेस, बल्लेबाजी क्रम और क्या वह सभी मैच खेलेंगे, इस बारे में सवाल उठते रहेंगे. सीएसके टीम प्रबंधन धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, वे निश्चित रूप से उन्हें छठी आईपीएल ट्रॉफी जिताकर एक शानदार विदाई देना चाहेंगे.”
अगर बात करें आईपीएल के अपकमिंग सीजन की, तो आप टाटा आईपीएल 2026 का पूरा एक्शन 28 मार्च से जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे.
Read More: Kavya Maran का पाकिस्तानियों पर उमड़ा प्यार, Franchise क्रिकेट के ऑक्शन में कर दी सारी हदें पार






