Ireland made the Highest Score of T20 WC 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में मैच नंबर-22 में आयरलैंड और ओमान के बीच खेला गया. कोलंबो में ये मुकाबला खेला गया था. जहां आयरलैंड ने नया कीर्तिमान स्थापित किया.
इस टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. उन्होंने इस दौरान श्रीलंका और भारत को भी पीछे छोड़ दिया. आयरिश टीम ने ओमान को हराकर शानदार जीत हासिल की.
Ireland made the Highest Score of T20 WC 2026: आयरलैंड ने किया कमाल
आयरलैंड और ओमान के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया. जहां आयरलैंड ने एकतरफा अंदाज में बाजी मार ली. टॉस ओमान के पक्ष में गया. जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि उनका ये फैसला आत्मघाती साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर खेलने उतरी आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ये इस विश्व कप में किसी भी टीम द्वारा सर्वाधिक स्कोर है.
उनकी ओर से कप्तान लोर्कन टकर ने 94 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान इस खिलाड़ी ने 51 गेंदों का सामना करके 10 चौके व 4 छक्के लगाए. उनके अलावा गैरेथ डेलेनी ने भी 30 बॉल पर 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
श्रीलंका और भारत को पीछे छोड़ दिया
आयरलैंड ने इसके साथ श्रीलंका और भारत को पीछे छोड़ दिया. श्रीलंका के नाम अबतक 2026 टी20 विश्व कप का सर्वाधिक स्कोर दर्ज था. जिन्होंने ओमान के खिलाफ ही 12 फरवरी को खेले गए मुकाबले में 225 रन ठोके थे. वहीं दूसरे नंबर पर टीम इंडिया थे. जिन्होंने नामीबिया के विरुद्ध 209 रन बोर्ड पर टांग दिए थे.
ओमान को हराकर शानदार जीत हासिल की
आयरलैंड ने ओमान के सामने 236 रनों का भारी-भरकम लक्ष्य रखा. जवाब में खेलने उतरी ओमान टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई. आयरलैंड की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 18 ओवर में 139 के स्कोर पर ढेर हो गई. ओपनर आमिर कलीम ने 50 व हम्मद मिर्जा 46 रनों की पारी खेली. हालांकि आयरलैंड को हराने के लिए इतना काफी नहीं था. आयरलैंड ने 96 रनों से ग्रुप-बी का ये मैच जीत लिया.
Read More: ‘मेरे मुंह न लगना’, हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी की उड़ाई धज्जियां, खुलेआम दे दी धमकी
