IPL Team Sponsership: आईपीएल 2026 से पहले सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे आईपीएल की स्पॉन्सरशिप कमाई ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ये आंकड़ा पार होना लीग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा है. इससे एक बार फिर इस बात का पुख्ता सबूत मिलता है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग है. पैसों के मामले में ये लीग इतनी आगे निकल चुकी है कि इसके आस-पास भी कोई दूसरी लीग टीक नहीं पा रही है.
IPL Team Sponsership: फ्रेंचाइजी के लिए स्पॉन्सरशिप के फायदे

किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए स्पॉन्सरशिप बहुत फायदेमंद होती है. इससे टीमों को सिर्फ टिकट बिक्री पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है. टीमों को स्थिरता मिलती है, जिससे लीग में किसी भी तरह की कोई दिक्कत आने की समस्या नहीं पैदा होती है और हर टीम अपने हिसाब से इक्विपमेंट्स और गेम से जुड़ा सामान बिना किसी झिझक के इस्तेमाल कर पाती है.
IPL Team Sponsership: स्पॉन्सरशिप की बदलती कैटेगरी

एक वक्त पर फैंटेसी गेमिंग कंपनियां आईपीएल में फ्रेंचाइजी के साथ स्पॉन्सरशिप में अपना दबदबा कायम किए हुए थीं. लेकिन नियमों में हुए बदलाव के कारण इन कंपनियों को पीछे हटना पड़ा, जिससे बाकी तरह की कंपनियों को आगे आने का मौका मिला. इस तरह बदलती कैटेगरी ने स्पॉन्सरशिप में अहम किरदार अदा किया है.
IPL Team Sponsership: RCB-CSK-MI टॉप पर

यहां पर गौर करने वाली बात तो ये भी है कि 1000 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप सभी टीमों में बराबर नहीं बंटती है. स्पॉन्सरशिप में कुछ टीमें ज्यादा आगे नजर आती हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की तिकड़ी टॉप पर है.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों ही टीमें स्पॉन्सरशिप से तकरीबन 150 करोड़ रुपये बनाती हैं, जिससे तीनों टीमें टॉप पर नजर आती हैं. बाकी टीमों का आकंड़ा इससे नीचे ही नजर आता है. इन तीनों टीमों के बाद लिस्ट में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स नजर आती हैं. हालांकि बाकी टीमें भी इनसे ज्यादा नीचे नहीं है, लेकन फिर भी इन टीमों के आगे वो नहीं टीक पातीं.
IPL Team Sponsership: पिछले सीजन RCB ने जीता खिताब

गौरतलब है कि पिछले सीजन यानी 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल का खिताब जीता था. यह 18 सालों के इतिहास में आरसीबी की पहली आईपीएल ट्रॉफी थी, जिसके बाद टीम की ब्रांड वैल्यू में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी. शायद इसी वजह से इस साल ये टीम टॉप की तीगड़ी में शामिल है.






