IPL Scheduled Matches: जिस पल का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो पल अब आ गया है. हर एक क्रिकेट फैन के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल IPL 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और पता चला है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
हालांकि अभी भी ये सस्पेंस बना हुआ है कि RCB अपने घरेलू मैचों को घर पर ही खेलेगी या नहीं. स्टेडियम की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण 13 मार्च को यानि कि कल एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा. इसके बाद ही यहां सभी मैच कराने को अंतिम मंजूरी मिलेगी.
IPL Scheduled Matches: IPL पहले चरण में 20 मैचों का ऐलान

BCCI ने फिलहाल टूर्नामेंट के पहले चरण यानी 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. इसकी वजह आने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं, जिनकी तारीखें तय होने के बाद पूरा शेड्यूल सामने आएगा.
IPL Scheduled Matches: इस बार कुल 84 IPL मैच खेले जाएंगे

आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और पूरे टूर्नामेंट में 84 मैच खेले जाएंगे. अगर टोटल मैचों की बात करें तो ये पिछले सीजन की तुलना से 10 मैच ज्यादा हैं. सभी टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेलेंगी, जिसके बाद पता चलेगा कि प्लेऑफ में कौन जाएगा और फाइनल मुकाबला कौन खेलेगा.
IPL Scheduled Matches: IPL 2026 (पहला चरण – पहले 20 मैच) का शेड्यूल

28 मार्च – RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे
28 मार्च – RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे
29 मार्च – MI vs KKR (मुंबई), शाम 7:30 बजे
30 मार्च – RR vs CSK (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
31 मार्च – PBKS vs GT (न्यू चंडीगढ़), शाम 7:30 बजे
1 अप्रैल – LSG vs DC (लखनऊ), शाम 7:30 बजे
2 अप्रैल – KKR vs SRH (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
3 अप्रैल – CSK vs PBKS (चेन्नई), शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल – DC vs MI (दिल्ली), दोपहर 3:30 बजे
4 अप्रैल – GT vs RR (अहमदाबाद), शाम 7:30 बजे
5 अप्रैल – SRH vs LSG (हैदराबाद), दोपहर 3:30 बजे
5 अप्रैल – RCB vs CSK (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे
6 अप्रैल – KKR vs PBKS (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
7 अप्रैल – RR vs MI (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
8 अप्रैल – DC vs GT (दिल्ली), शाम 7:30 बजे
9 अप्रैल – KKR vs LSG (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
10 अप्रैल – RR vs RCB (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल – PBKS vs SRH (न्यू चंडीगढ़), दोपहर 3:30 बजे
11 अप्रैल – CSK vs DC (चेन्नई), शाम 7:30 बजे
12 अप्रैल – LSG vs GT (लखनऊ), दोपहर 3:30 बजे
12 अप्रैल – MI vs RCB (मुंबई), शाम 7:30 बज
Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश






