IPL 2026 का Schedule जल्द होगा रिलीज, जानें BCCI इस बार लाएगी कौन सा नया ट्विस्ट

By rishabhpandey

Published on:

IPL Schedule

IPL Schedule: T20 world cup खत्म होने के बाद अब आईपीएल 2026 को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. खास तौर पर आईपीएल के शेड्यूल (IPL 2026 Schedule) को लेकर काफी दिनों से बातें हो रही है. पहले ये कहा जा रहा था कि टी20 विश्व कप फाइनल के दिन यानी बीते रविवार (08) को क्लोजिंग सेरेमनी से पहले लीग के आने वालो सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है. अब इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने शेड्यूल को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि शेड्यूल किस तारीख को जारी किया जाएगा. इसके अलावा एक नए ट्विस्ट की भी अनाउंसमेंट की गई है.

IPL Schedule (Source: Social Media)

IPL Schedule: एक मीडिया एजेंसी से बातचीत करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा है कि, “हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल, हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेंगे.” इससे पहले सामने आने वाली रिपोर्ट्स में ये बताया गया था कि शेड्यूल को दो चरण में जारी किया जाएगा. इसी के साथ ये भी बोला गया था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ का शेड्यूल क्लियर कर दिया है. हालांकि फिलहाल तो सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया जाएगा.

चुनाव के चलते हो रही दिक्कत

IPL Schedule (Source: Social Media)

IPL Schedule: बता दें कि आईपीएल शेड्यूल जारी करने में देरी चुनाव के कारण हो रही है. शेड्यूल को अलग-अलग चरण में भी चुनाव के कारण ही जारी किया जाएगा. बताते चलें कि इस साल यानी 2026 में पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको ध्यान में रखते हुए आईपीएल शेड्यूल तैयार किया जा रहा है. इन तीनों ही राज्यों में आने वाले आईपीएल के मैचेस शेड्यूल किए जाने हैं.

कब से हो सकती हैं लीग की शुरुआत

IPL Schedule (Source: Social Media)

IPL Schedule: कुछ वक्त पहले सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि आईपीएल के आने वाले सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो सकती है, वहीं फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है. हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि पहले तारीख 26 मार्च से 30 मई के बीच बताई जा रही थी. लेकिन ऑफिशियली तारीख की अनाउंसमेंट तो तभी पता चल पाएगी जब शेड्यूल रिलीज होगा. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट की शुरुआत कब से होती है और शेड्यूल कितने चरण में जारी किया जाता है.

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश

Exit mobile version