IPL Players Take Retirement: IPL यानि कि इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (IPL 2026) जल्द ही शुरू होने वाला है. इस सीजन को शुरू होने में अब महज 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा है. पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
वहीं फैंस भी विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज प्लेयरों को मैदान पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. धोनी जहां सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं तो वहीं रोहित और कोहली भी सिर्फ वनडे इंटरनेशनल और आईपीएल में ही खेलते हैं. ऐसे में फैंस का इन तीन प्लेयरों के प्रति एक खास लगाव देखने को मिलता है. लेकिन आज हम उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनके लिए आईपीएल 2026 बतौर प्लेयर आखिरी सीजन साबित हो सकता है.
एमएस धोनी (CSK)

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में हैं, जो अपनी कप्तानी में 5 बार सीएसके को चैंपियन बना चुके हैं. वो पहले सीजन से (2016 और 2017 को छोड़कर) चेन्नई टीम के लिए खेल रहे हैं, हालांकि वो अब कप्तान नहीं हैं लेकिन पिछले सीजन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें कप्तानी संभालनी पड़ी थी. ऐसे में धोनी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं, जो उनका बतौर प्लेयर आखिरी सीजन हो सकता है.
आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है, जिन्हें धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. संजू हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे है. वहीं अगर धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं, इसमें 24 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं और बीते कई सालों से धोनी के आखरी सीजन को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन धोनी हर किसी की प्रीडिक्शन को गलत साबित कर देते हैं, हालांकि इस बार को ऐसा कर पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी.
अजिंक्य रहाणे (KKR)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने साफ किया है कि अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2026 में कप्तान बने रहेंगे. हालांकि बतौर बल्लेबाज अगर ये सीजन रहाणे के लिए फ्लॉप रहा तो उनके लिए ये सीजन आखिरी साबित हो सकता है. 37 वर्षीय रहाणे को अगर केकेआर ने रिलीज कर दिया तो बहुत मुश्किल है कि कोई नई टीम उन्हें खरीदे. रहाणे ने आईपीएल में 198 मैचों में 5032 रन बनाए, जिसमें 33 अर्धशतक और 2 शतक शामिल है. लेकिन ये उनका आखरी सीजन साबित होगा या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
इशांत शर्मा (GT)

37 वर्षीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी आईपीएल में 117 मैचों खेलते हुए 96 विकेट लिए हैं. पिछले सीजन इशांत गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे, जिसमें वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए, इसमें उनका इकॉनमी 11.18 का था. वहीं वो आने वाले सीजन में भी इसी टीम के साथ अपना आपीएल करियर कंटीन्यू रखेंगे, लेकिन अगर उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो उनके लिए मुश्किल हो सकती है. यानि कि वो आगे आईपीएल खेलेंगे या नहीं, ये उनके इस सीजन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है.
मार्कस स्टोइनिस (PBKS)

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं, जिन्हें टीम ने 11 करोड़ रुपये के प्राइस पर रिटेन किया था. स्टोइनिस ने आईपीएल में 4 टीमों के लिए खेले 109 मैचों में 2026 रन बनाए हैं और बॉलिंग करते हुए 44 विकेट लिए हैं. 36 साल के स्टोइनिस विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं लेकिन पिछले काफी समय से वह उम्मीद के मुताबिक अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं.
अगर आईपीएल के इस नए सीजन में भी उनका बल्ला नहीं चला और पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज किया तो ये सीजन (IPL 2026) उनका बतौर प्लेयर आखिरी सीजन साबित हो सकता है. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि वो बतौर ऑल-राउंडर अब कैसा प्रदर्शन करेंगे.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल






