IPL Franchise RCB Sale Update: आईपीएल की मोस्ट पॉपुलर टीम और पिछले साल की विनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग की ये पॉपुलर फ्रेंचाइज अब धीरे-धीरे बिकने के कगार पर आ गई है और इसकी बोली 2 बिलियन डॉलर यानि करीब 16 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस रेस में सिर्फ दो बड़े दावेदार बचे हैं और ये डील जल्द ही फाइनल हो सकती है.
IPL Franchise RCB Sale Update: दो दिग्गज दावेदार आमने-सामने
इस रेस में एक तरफ स्वीडन की प्राइवेट इक्विटी कंपनी EQT है, जिसने करीब 2 बिलियन डॉलर तक की बोली लगाई है. वहीं दूसरी ओर एक बड़ा कंसोर्टियम है, जिसमें रंजन पाई, कोहलबर्ग क्राविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी (Kohlberg Kravis Roberts & Co) और टेमासेक (Temasek) शामिल हैं. इन दोनों के बीच अब सीधी टक्कर देखने को मिल रही है और अंतिम फैसला जल्द ही सामने आ सकता है.
IPL Franchise RCB Sale Update:कई बड़े नाम हुए बाहर
इस डील की शुरुआत में कई बड़े नाम शामिल थे, लेकिन अब कुछ दिग्गज पीछे हट चुके हैं. ग्लेजर फैमिली जो की मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक हैं, उन्होंने भी इस रेस से खुद को अलग कर लिया है. इसके अलावा अदार पूनावाला ने भी इस टीम में दिलचस्पी दिखाने के बाद पीछे हटने का फैसला किया है. इस वजह से अब मुकाबला ज्यादा खीच नहीं रहा है और ये एकदम सीधा और आसान होता दिखाई दे रहा है.
IPL Franchise RCB Sale Update: 31 मार्च तक हो सकता है फैसला
RCB के मौजूदा मालिक डियाजियो (Diageo) ने इस डील को फाइनल करने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की है. ऐसे में आने वाले कुछ दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स की माने तो आईपीएल की ये डील इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक हो सकती है.
IPL Franchise RCB Sale Update: राजस्थान रॉयल्स पर भी नजर
सिर्फ RCB ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स को लेकर भी बड़ी हलचल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है. यहां आदित्य बिरला ग्रुप सबसे आगे माने जा रहे है. इसके अलावा अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्जर (David Blitzer) भी इस रेस में शामिल हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए 1.1 से 1.35 बिलियन डॉलर तक की बोली लगने की खबर सामने आई है.
IPL Franchise RCB Sale Update: IPL की बढ़ती ब्रांड वैल्यू
इन सभी डील्स से एक बात तो साफ है कि आईपीएल लीग की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है. दुनिया भर के निवेशक अब आईपीएल टीमों में पैसा लगाने के लिए तैयार हैं, जिससे यह लीग खेल के साथ-साथ बिजनेस के लिहाज से भी और मजबूत होती जा रही है. ऐसे में अब हर किसी को उस पल का इंतजार है जब RCB के नए मालिक का नाम सामने आएगा.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल
