इन शहरों में लगेंगे IPL फैन पार्क, देखें BCCI की इस लिस्ट में आपका शहर है क्या?

By rishabhpandey

Published on:

IPL Fan Park 2026

IPL Fan Park 2026: इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल के पहले फेज के लिए जारी हुए शेड्यूल के मुताबिक फैन पार्क का एलान फाइनली कर दिया है, जहां आप बिना टिकट स्टेडियम जैसा एक्सपीरिएंस कर सकते हैं. भारतीय बोर्ड ने 11 राज्यों के 15 शहरों को लिस्ट में शामिल किया है और इसी के साथ ये भी बताया है कि इस बार फैन पार्क में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी.

IPL Fan Park 2026 (Source: Social Media)

बोर्ड ने एक रिलीज जारी की है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि फैन पार्क तीन वीकेंड में आयोजित किए जाएंगे. बताया गया कि हर वीकेंड में अलग-अलग क्षेत्रों – उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में पांच फैन पार्क होंगे.

इन तीन हफ्तों में आयोजित होंगे फैन पार्क
पहला हफ्ता- 28 और 29 मार्च, 2026
दूसरा हफ्ता- 4 और 5 अप्रैल, 2026
तीसरा हफ्ता- 11 और 12 अप्रैल, 2026

पहला हफ्ता
रोहतक, हरियाणा – छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
भोपाल, मध्य प्रदेश – सरकारी एमवीएम कॉलेज ग्राउंड
नागपुर, महाराष्ट्र – मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल खेल का मैदान
तुमकुरु, कर्नाटक – सरकारी जूनियर कॉलेज फील्ड
कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल – डीएल रॉय स्टेडियम.

दूसरा हफ्ता
मथुरा, उत्तर प्रदेश – अमरनाथ विद्या आश्रम
जोधपुर, राजस्थान – बरकतुल्लाह खान स्टेडियम
निजामाबाद, तेलंगाना – महिला शैक्षिक सोसायटी मैदान
मैसूर, कर्नाटक – एसबीआरआर महाजन फर्स्ट ग्रेड कॉलेज
भुवनेश्वर, ओडिशा – किट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम.

तीसरा हफ्ता
मेरठ, उत्तर प्रदेश – भैंसाली मैदान
नडियाद, गुजरात- राधे फार्म
रत्नागिरी, महाराष्ट्र – स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल
कोयंबटूर, तमिलनाडु – हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
राउरकेला, ओडिशा – सेक्टर 17 ग्राउंड.

 

IPL Fan Park 2026: फैन पार्क में क्या होंगे इंतजाम?

IPL Fan Park 2026 (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सभी फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग के साथ-साथ म्यूजिक, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेल एरिया और वर्चुअल बैटिंग अनुभव, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग, चीयर-ओ-मीटर और 360° फोटो बूथ जैसी इंटरैक्टिव फैन एंगेजमेंट पहलों सहित कई आकर्षक ऑन-ग्राउंड गतिविधियां होंगी.

IPL Fan Park 2026: कब से हुई फैन पार्क की शुरुआत

IPL Fan Park 2026 (Source: Social Media)

गौरतलब है कि फैन पार्क की शुरुआत 2015 से हुई थी. वहीं आईपीएल फैन पार्क पहल ने लीग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे आईपीएल का रोमांच और ऊर्जा पूरे भारत के फैंस तक पहुंची है. इसका एक फायदा ये भी हुआ है कि जिन लोगों को स्टेडियम की टिकट नहीं मिल पाती, वो बिल्कुल स्टेडियम जैसा ही आनंद इन फैन पार्क में जाकर उठा सकते हैं. इस साल भी 2026 आईपीएल में ये फैन पार्क लोगों को काफी एंटरटेन करने वाले हैं.

Read More: Harshit Rana के ना होने पर भी काफी मजबूत है KKR की प्लेइंग 11, जानें कौन सा प्लेयर टीम को बनाएगा चौथी बार चैंपियन?

Exit mobile version