TATA IPL 2026 में कौन सी टॉप 4 टीम्स करेंगी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई? जियोस्टार के Specialists ने किया प्रिडीक्शन

By rishabhpandey

Published on:

IPL 2026 Playoff Predictions

IPL 2026 Playoff Predictions: स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए, जियोस्टार के स्पेशलिस्ट फाफ डु प्लेसिस, इरफान पठान, हरभजन सिंह, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ, हनुमा विहारी, पीयूष चावला, सबा करीम, संजय बांगर और लक्ष्मीपति बालाजी ने टाटा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के लिए अपनी प्रीडिक्शन्स शेयर कीं. जहां ज्यादातार स्पोशलिस्ट के बीच मुंबई इंडियंस को ज्यादा वोटों के साथ पसंदीदा टीम बताया गया, वहीं पिछले साल के दो फाइनलिस्ट, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को भी मजबूत समर्थन मिला.

IPL 2026 Playoff Predictions: क्या है स्पेशलिस्ट की राय?

IPL 2026 Playoff Predictions (Source: Social Media)

फाफ डु प्लेसिस ने MI, RCB, PBKS और DC या CSK में से किसी एक को प्लेऑफ में पहुंचने वाली अपनी चार पसंदीदा टीमों में से एक बताया. वहीं इरफान पठान ने MI, DC, PBKS और RR को प्लेऑफ के लिए संभावित दावेदार माना. लेकिन हरभजन सिंह ने केवल तीन टीमों का नाम लिया, जिनमें MI, SRH और PBKS शामिल हैं. त वहीं आकाश चोपड़ा ने भी पांच बार की चैंपियन MI के साथ-साथ DC, RCB और PBKS को प्लेऑफ में पहुंचने का समर्थन किया.

IPL 2026 Playoff Predictions: चेतेश्वर पुजारा की राय थी थोड़ी अलग

IPL 2026 Playoff Predictions (Source: Social Media)

हालांकि चेतेश्वर पुजारा की राय थोड़ी अलग थी और उन्होंने GT, CSK, MI और KKR को अपनी टॉप चार टीमें बताया. मोहम्मद कैफ ने श्रेयस अय्यर की पीबीकेएस, पांच बार की चैंपियन एमआई, साथ ही डीसी और मौजूदा चैंपियन आरसीबी को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चुना. तो हनुमा विहारी ने टाटा आईपीएल 2026 में टॉप 4 टीमों के लिए एसआरएच, डीसी, पीबीकेएस और एमआई को अपना दावेदार बताया. यहां पर लेकिन पीयूष चावला ने मौजूदा चैंपियन आरसीबी के अलावा अपनी तीन पूर्व टीमों एमआई, पीबीकेएस और केकेआर को प्लेऑफ के लिए चुना.

IPL 2026 Playoff Predictions: जियोस्टार के स्पेशलिस्ट्स ने DC को माना प्रबल दावेदार

IPL 2026 Playoff Predictions (Source: Social Media)

इसी के साथ अगर सबा करीम की मानें तो उन्होंने आरसीबी, एमआई, डीसी और सीएसके को अपनी टॉप चार टीमें बताया. जियोस्टार के स्पेशलिस्ट्स में डीसी सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरी, साथ ही पिछले साल के दो फाइनलिस्ट, आरसीबी और पीबीकेएस और पांच बार की चैंपियन एमआई भी शामिल हैं. 11 में से 7 स्पेशलिस्ट ने अक्षर पटेल की कैप्टेंसी वाली टीम को टॉप चार में जगह बनाने के लिए चुना. संजय बांगर ने भी इन चारों टीमों को प्लेऑफ के लिए अपनी पसंदीदा बताया. वहीं लक्ष्मीपति बालाजी ने भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के रूप में सीएसके, एमआई, आरसीबी और एसआरएच का नाम लिया.

Read More: Chennai Super Kings से चैन्नई में भिड़ेगी Punjab Kings, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?

Exit mobile version