IPL 2025 Auction: दिल्ली कैपिटल्स में केएल राहुल, भारतीय गेंजबाज़ो की हुई शानदार कमाई

आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा। युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज की भी शानदार कमाई हुई।
IPL 2025 Auction: दिल्ली कैपिटल्स में केएल राहुल, भारतीय गेंजबाज़ो की हुई शानदार कमाई
Published on

आईपीएल 2025 की नीलामी में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स से 18 करोड़ रुपये में डील की, जबकि मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मोहम्मद शमी को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

सबसे बड़ी खबर केएल राहुल को लेकर आई, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। राहुल के लिए बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरू की, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तुरंत जवाब दिया। जब कीमत 11 करोड़ पहुंची, तो आरसीबी बाहर हो गई और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई।

12.25 करोड़ पर ऐसा लग रहा था कि राहुल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन जाएंगे, लेकिन तभी चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली में एंट्री की। हालांकि, चेन्नई भी 14 करोड़ पर पीछे हट गई। राहुल की पुरानी टीम, लखनऊ सुपर जायंट्स ने राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल नहीं किया, और इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को अपने साथ जोड़ लिया। उम्मीद है कि राहुल दिल्ली की कप्तानी संभाल सकते हैं, क्योंकि ऋषभ पंत के लिए RTM का उपयोग नहीं किया गया।

युजवेंद्र चहल के लिए भी जबरदस्त बोली लगी। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी टक्कर हुई। लखनऊ ने 14 करोड़ पर हाथ खींच लिए, लेकिन पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ की कीमत देकर चहल को अपनी टीम में शामिल किया।

मोहम्मद सिराज के लिए चेन्नई, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने कड़ी टक्कर दी। आखिरकार, गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये देकर सिराज को खरीदा। अब सिराज गुजरात टाइटंस में अर्शदीप सिंह के साथ गेंदबाजी करेंगे।

यह नीलामी भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रही, खासकर गेंदबाजों के लिए, जिन्होंने बड़ी रकम हासिल की।

Related Stories

No stories found.
logo
Cricket Kesari
cricket.punjabkesari.com