India Women Defeated Australia by 2-1: भारतीय मेंस टीम इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रही है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने लगातार 4 मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई.
वहीं उधर भारतीय वीमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया में झंडे गाड़ दिए. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इंडियन वीमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया वूमेन को तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से धूल चटा दी. जिसमें टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना का योगदान काफी अहम रहा.
India Women Defeated Australia by 2-1: इंडिया वूमेन ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से रौंदा

इंडिया वूमेन ने ऑस्ट्रेलिया वूमेन को तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से धूल चटा दी. उन्होंने एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 17 रनों से पराजित कर दिया. इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस भारतीय टीम के पक्ष में रहा था. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया वूमेन ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया वूमेन निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी.
स्मृति मंधाना बनीं अंतिम मैच में इंडिया वूमेन की हीरो

तीसरे टी20 मुकाबले में इंडिया वूमेन ने एक बेहतर स्कोर खड़ा किया. ओपनर स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की पारी खेली. उनकी ये पारी 55 गेंदों पर आई. जिसमें 8 चौके व 3 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी बल्ले का दम दिखाया. राइट हैंडेड बैटर ने 46 गेंदों का सामना करके 4 चौकों की मदद से 59 रन जड़ दिए.
कुछ इस प्रकार रहा सीरीज का हाल

भारतीय वूमेन और ऑस्ट्रेलिया वूमेन के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज सिडनी में हुआ था. जहां इंडिया ने डकवर्थ लुइस नियम की मदद से 21 रनों से ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दे दी. वहीं कैनबरा में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वूमेन इन ब्लू ने कंगारुओं को 19 रनों से परास्त कर दिया. तीसरा टी20 जो एडिलेड में खेला गया, उसमें एक बार फिर इंडियन टीम विजयी रही.
Read More: Afganistan को हर बड़ी जीत के काबिल बनाया फिर भी Head Coach का पद खोया






