पाकिस्तान की शामत आनी तय, कोलंबो में शानदार है भारत का रिकॉर्ड

By raj kiran

Published on:

India T20 Record at Colombo

India T20 Record at Colombo: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए मंच सज चुका है. 2026 टी20 विश्व कप में ग्रुप-स्टेज के तहत इनकी भिड़ंत होने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बॉयकॉट का ड्रामा करने के बाद भारत के साथ खेलने के लिए मंजूरी दे दी. 15 फरवरी को श्रीलंका में स्थित कोलंबो के मैदान पर ये दोनों टीमें दो-दो हाथ करने उतरेगी. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार है.

India T20 Record at Colombo: कोलंबो में भारत का शानदार रिकॉर्ड

India T20 Record at Colombo
India T20 Record at Colombo

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहने की संभावना है. इस मैदान पर इंडियन टीम के आंकड़े बेहद लाजवाब हैं. 2009 से लेकर 2026 तक इंडियन टीम ने यहां कुल 16 मुकाबले खेले हैं.

जिसमें से 12 मैचों में उन्हें जीत मिली है. वहीं 4 बार इस टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था. घरेलू टीम न होने के बावजूद भारतीय टीम ने श्रीलंकाई धरती पर टी20 इंटरनेशनल में अपना झंडा गाड़ा है.

पिछली बार जब भिड़े थे ऐसा रहा था परिणाम

India T20 Record at Colombo
India T20 Record at Colombo

भारत और पाकिस्तान की आखिरी बार 2025 एशिया कप के फाइनल में टक्कर हुई थी. जिसमें टीम इंडिया विजयी रही थी. इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस जीतने में कामयाब रही. उन्होंने पाकिस्तान को पहले गेंदबाजी करने के लिए बुलाया. पहले खेलने आई पाकिस्तान टीम ने पहले खेलते हुए 146 रनों का स्कोर खड़ा किया.

जिसमें ओपनर साहिबजादा फरहान ने 57 रनों की शानदार पारी खेली थी. जवाब में खेलने आई इंडियन टीम ने 2 गेंदें रहते बाजी मार ली. तिलक वर्मा ने 53 बॉल पर 69 रनों की यादगार पारी खेली. जो अपनी टीम की जीत के हीरो बने.

अबतक ऐसा रहा है टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर

India T20 Record at Colombo
India T20 Record at Colombo

2026 टी20 विश्व कप में इन दोनों टीमों के सफर की बात करें तो पाकिस्तान ने अबतक दो मुकाबले खेले हैं. पहले मैच में वह नीदरलैंड को हराने में कामयाब रही. वहीं दूसरे मैच में उनका सामना यूएसए के साथ हुआ.

जहां पाकिस्तान टीम एक बार फिर विनर साबित हुई. दूसरी टीम इंडिया की बात करें तो उन्होंने फिलहाल एक ही मुकाबला खेले हैं. यूएसए के खिलाफ अपने पहले मैच में इंडियन टीम जीत के साथ शुरुआत करने में कामयाब रही थी.

 

Read More: बैक टू बैक खेले गए दो Super Over, अफगानिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका को मिली रोमांचक जीत