IND Vs AFG ODI Squad: भारत ने मुल्लांपुर में खेले गए एकलौते टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। पांच दिनों तक चलने वाले इस मुकाबले का नतीजा तीसरे दिन ही निकल गया और टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि इस शानदार जीत के तुरंत बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत समेत कुल सात खिलाड़ी अब टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में कई क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन खिलाड़ियों को बाहर क्यों किया गया है।
Indian Odi Team: क्यों हुए खिलाड़ी टीम से बाहर?
दरअसल, इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीमों का सेलेक्शन किया था। कुछ खिलाड़ियों को दोनों स्क्वाड में जगह मिली, जबकि कुछ को सिर्फ एक फॉर्मेट के लिए चुने गए।
Players Who Ruled Out From ODI: वो खिलाड़ी जो ODI टीम का हिस्सा नहीं होंगे
इसी वजह से ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट टीम का हिस्सा थे। वनडे टीम में उनका सेलेक्शन नहीं हुआ है, इसलिए टेस्ट खत्म होने के साथ ही उनका दौरा भी खत्म हो गया। मोहम्मद सिराज का वनडे टीम में शामिल न होना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। सिराज पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली इंडियन टीम के अहम सदस्य रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिली।
ODI Series Update: कब से शुरू होगी वनडे सीरीज?
अफगानिस्तान का भारत दौरा 6 जून से शुरू हुआ था। टेस्ट मैच खत्म होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
पहला वनडे: 13 जून, धर्मशाला
दूसरा वनडे: लखनऊ
तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई
IND Vs AFG ODI Squad: वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर?
