Imran Khan को खुद की ही बीवी से नहीं मिलने दे रही पाकिस्तानी कोर्ट, एक्स प्राइम मीनिस्टर को किया जा रहा है ब्लैकमेल

By rishabhpandey

Published on:

Imran Khan Allegation On Court

Imran Khan Allegation On Court: पाकिस्तान के एक्स प्राइम मीनिस्टर इमरान खान ने जेल में अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ हो रहे “बुरे बरताव” पर गंभीर चिंता जाहिर की है और आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी अधिकारी उनका इस्तेमाल उन्हें “ब्लैकमेल” करने के लिए कर रहे हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान के एक्स प्राइम मीनिस्टर इमरान खान 5 अगस्त, 2023 से जेल में बंद हैं.

Imran Khan Allegation On Court
Imran Khan Allegation On Court (Source: Social Media)

ईद के आखरी हफ्ते में अपने बेटे कासिम खान से फोन पर हुई एक बातचीत में, इमरान खान ने पाकिस्तान के कोर्ट को बुरी तरह से क्रिटीसाइज करते हुए एक बयान जारी किया है. शनिवार को अपने पिता से बात करने के बाद कासिम ने इन सबके सामने लाने में थोड़ी भी देर नहीं की.

आंखों की रोशनी बिगड़ने को लेकर चिंताएं सामने आने के बाद इमरान खान का ये पहला पब्लिकली मैसेज है. पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान का इलाज चल रहा है और सोमवार को उन्हें आंखों में इंजेक्शन का तीसरा कोर्स लगाया गया है. एक मीडिया हाउस को बयान जारी करते हुए इमरान खान ने, “इस देश के जजों को खुद पर शर्म आनी चाहिए. हम बार-बार कोर्ट के पास गए हैं, लेकिन उन्होंने अपने पर्सनल फायदे के लिए अपनी आत्मा बेच दी है.”

Imran Khan Allegation On Court: इमरान खान ने वाइफ को लेकर दिया बयान 

Imran Khan Allegation On Court
Imran Khan Allegation On Court (Source: Social Media)

अपनी बात जारी रखते हुए इमरान ने कहा कि “वे जानते हैं कि वे मुझे तोड़ नहीं सकते, इसलिए वे मेरी पत्नी की ओर रुख कर रहे हैं. वे बुशरा बीबी के साथ इस बुरे बरताव को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं, सिर्फ मुझे ब्लैकमेल करने के लिए?”

खान और बीबी इस समय प्रॉपर्टी ट्रस्ट और कथित तौर पर गैरकानूनी तौर पर लिए गए प्रॉपर्टी गिफ्ट्स से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों में जेल की सजा काट रहे हैं. दिसंबर 2024 में, दोनों को एक अलग मामले में नई सजा सुनाई गई, जिससे उनका जेल का टाइम पीरियड और भी ज्यादा बढ़ गया.

Imran Khan Allegation On Court: वाइफ के साथ बितान को मिलता है बेहद कम समय

Imran Khan Allegation On Court
Imran Khan Allegation On Court (Source: Social Media)

बीबी जनवरी से अडियाला जेल में बंद हैं और खान का आरोप है कि उन्हें लगभग पूरी तरह से अकेले में रखा जा रहा है. ऐसे में उन्होंने दावा किया है कि, “उसे पूरी तरह से अलग-थलग रखा जाता है, सिवाय मेरे साथ हफ्ते में एक बार 30 मिनट बिताने के लिए और वह समय भी अक्सर उसे नहीं दिया जाता है.” स्वास्थ्य संबंधी बढ़ती चिंताओं के बीच, उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में उनकी दाहिनी आंख की रोशनी के कम होने पर इलाज के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें वापस अडियाला जेल भेज दिया गया.

अगर डॉक्टर्स की मानें तो, इमरान खान ने अब तीन इंजेक्शन ले लिए हैं और चौथे इंजेक्शन की संभावना नहीं है. उनकी कानूनी टीम ने पहले खुलासा किया था कि उनकी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी चली गई है. इस मुद्दे ने इंटरनेशनल तौर पर भी सबका ध्यान खींचा है, जिसमें सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित 14 पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से रिक्वेस्ट की है कि इमरान खान के साथ “सम्मान और मानवीय अधिकारों” के साथ व्यवहार किया जाए.

Imran Khan Allegation On Court: इमरान खान का क्रिकेट करियर

Imran Khan Allegation On Court
Imran Khan Allegation On Court (Source: Social Media)

हालांकि इमरान खान का क्रिकेट करियर बेहद ही खास रहा है. उन्होनें साल 1992 में पाकिस्तान को बतौर कप्तान और ऑलराउंडर ODI वर्ल्ड कप जीतवाया था. इसी के साथ उनके स्टेट्स की बात करें तो उन्होंने ODI में 175 मैचों खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3709 रन बनाए हैं और 182 विकेट्स लिए हैं. इसी के साथ टेस्ट मैच में उन्होंने 362 विकेट लिए है और 3800 रन बनाए हैं.

Read More: Harshit Rana के ना होने पर भी काफी मजबूत है KKR की प्लेइंग 11, जानें कौन सा प्लेयर टीम को बनाएगा चौथी बार चैंपियन?