बॉयकॉट का ड्रामा पाकिस्तान को पड़ेगा महंगा, PCB के खिलाफ लिए जाएंगे ये 5 एक्शन

By Rahul Singh Karki

Published on:

ICC to Take Action on Pakistan
ICC to Take Action on Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक छह दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। करीब एक हफ्ते तक टूर्नामेंट में खेलने या न खेलने को लेकर असमंजस बनाए रखने के बाद अब PCB ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने इसके पीछे पाकिस्तान सरकार के निर्देशों का हवाला दिया है। पीसीबी ने साफ कहा है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगा, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगा। इस फैसले ने टूर्नामेंट की तैयारियों को झटका दिया है और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) भी इससे खुश नहीं है।

ICC to Take Action on Pakistan: जारी किया आधिकारिक ऐलान

ICC to Take Action on Pakistan
रविवार, 1 फरवरी को पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप में खेलने की पुष्टि करते हुए भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। पिछले कुछ दिनों से इस फैसले को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब आधिकारिक घोषणा के बाद ICC ने भी सख्त रुख अपनाया है। ICC ने एक बयान जारी कर PCB से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है और चेतावनी दी है कि इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं, जिनका असर न सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट पर बल्कि पूरे वैश्विक क्रिकेट सिस्टम पर पड़ेगा।
ICC to Take Action on Pakistan
ICC ने अपने बयान में कहा कि इस तरह के फैसले क्रिकेट को नुकसान पहुंचाती है। भले ही ICC ने राष्ट्रीय नीतियों में सरकारों की भूमिका को स्वीकार किया हो, लेकिन परिषद ने साफ किया कि ऐसे फैसले खेल के हित में नहीं हैं। ICC ने पीसीबी को आगाह करते हुए कहा कि उसे अपने फैसले के लॉन्ग टर्म और गंभीर परिणामों पर जरूर विचार करना चाहिए, क्योंकि इससे वह खुद जिस क्रिकेट इकोसिस्टम का हिस्सा है, उसी को नुकसान पहुंच सकता है।
ICC ने पीसीबी से अपील की है कि वह अपने रुख पर दोबारा विचार करे और सभी पक्षों को स्वीकार्य कोई आपसी समाधान निकाले। ICC ने यह भी साफ किया कि टूर्नामेंट का सफल आयोजन उसकी प्राथमिकता है, लेकिन इसमें हिस्सा लेने वाले हर सदस्य बोर्ड की भी जिम्मेदारी बनती है, जिसमें PCB भी शामिल है।

PCB पर ICC क्या कार्रवाई कर सकती है?

ICC to Take Action on Pakistan
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर पीसीबी अपने फैसले पर अड़ा रहता है तो ICC क्या कदम उठा सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ICC से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान का यह फैसला ICC, BCCI और पीसीबी के बीच न्यूट्रल वेन्यू को लेकर हुए समझौते का उल्लंघन माना जा सकता है। ऐसे में PCB के खिलाफ कड़ी कार्रवाई संभव है।
सूत्रों के मुताबिक ICC पीसीबी के खिलाफ इन पांच में से एक या एक से ज्यादा कदम उठा सकती है – 
1.Pakistan को पूरे टी20 वर्ल्ड कप से ही बाहर किया जा सकता है।
2.ICC की ओर से पाकिस्तान को मिलने वाला सालाना रेवेन्यू रोका जा सकता है, जो करीब 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
3.भारत-पाकिस्तान मैच के रद्द होने से ब्रॉडकास्टर को होने वाले नुकसान की भरपाई PCB से कराई जा सकती है, जिसकी रकम करीब 200 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
4.‘बाइंडिंग कॉन्ट्रैक्ट’ के उल्लंघन के चलते ICC के अन्य सदस्य देश पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार कर सकते हैं या ऐसी सीरीज का ICC रैंकिंग और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर कोई असर नहीं होगा।
5.पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर रोक लगाई जा सकती है, सिवाय रिटायर्ड या फ्री एजेंट खिलाड़ियों के।
कुल मिलाकर, भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का PCB का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भारी पड़ सकता है। अगर जल्द ही इस पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो इसके दूरगामी और गंभीर नतीजे देखने को मिल सकते हैं।
Exit mobile version