ICC Action On Arshdeep: टीम इंडिया के पॉपुलर और बेहतरीन गेंदबाजों में से एक अर्शदीप सिंह को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आड़े हाथों ले लिया है. ICC ने अर्शदीप सिंह पर जुर्माना लगाते हुए सजा सुनाई है, क्योंकि न्यूजीलैंड के साथ भारत के खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रविवार को अर्शदीप और मिचेल की झड़प हुई थी. इस विवाद को लेकर आईसीसी ने अर्शदीप को आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का जिम्मेदार माना.
ICC Action On Arshdeep: अर्शदीप पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया. अर्शदीप सिंह को आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का दोषी पाया गया. ये नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास गेंद या क्रिकेट उपकरण को अनुचित या खतरनाक तरीके से फेंकने से जुड़ा है.
ICC Action On Arshdeep: हालांकि जुर्माने के अलावा अर्शदीप सिंह के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है. हालांकि डिमेरिट पॉइंट से उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं होगा क्योंकि, पिछले 24 महीनों में ये उनका पहला ऐसा उल्लंघन है. ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर में हुई. उस समय अर्शदीप ने गेंद को फील्ड किया और बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर तेज़ी से थ्रो कर दिया, जो जाकर उनके पैड पर लग गई.
ICC Action On Arshdeep: हालांकि अर्शदीप का ये कहना था कि उन्होंने वो गेंद स्टंप्स पर मारी थी, लेकिन ये मामला इतना नहीं बढ़ा कि इसपर औपचारिक सुनवाई की जरूरत पड़े, क्योंकि भारतीय गेंदबाज ने मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है. ओवर खत्म होने के बाद डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह को हाथ मिलाते हुए भी देखा गया था.
ICC Action On Arshdeep: लेवल-1 उल्लंघन के मामले में खिलाड़ी को आधिकारिक चेतावनी से लेकर अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फीस तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके साथ एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जाते हैं. अगर किसी खिलाड़ी के 24 महीनों के भीतर चार या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट में बदल दिया जाता है और इसके बाद खिलाड़ी के खेलने पर रोक भी लगाई जा सकती है. खैर आने वाले समय में अरशदीप के साथ क्या होता है ये तो उनके अपकमिंग मैच के बिहेवियर पर ही डिपेंड करता है.
Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश
