Ibrahim Zadran On Pakistan Attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला है. उस भीषण बम धमाके की वजह से पूरा देश एक गहरे सदमें में पहुंच गया है. ऐसे में इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अपने इमोशन जाहिर किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए कहा है कि काबुल दर्द में है और कई परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया है.
Ibrahim Zadran On Pakistan Attack: काबुल में बड़ा धमाका, सैकड़ों लोगों की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला काबुल के ओमर एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद अस्पताल में आग की लपटें उठती दिखाई दीं. अफगान अधिकारियों के अनुसार इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस पूरी घटना के बाद वहां के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
Ibrahim Zadran On Pakistan Attack: इब्राहिम जादरान ने जताया दुख
इस घटना ने लोगों को इसलिए भी ज्यादा दुखी कर दिया क्योंकि कई लोग अगले दिन रमजान के रोजे रखने की तैयारी कर रहे थे. इब्राहिम जादरान ने अपने मैसेज में साफ तौर पर लिखा है कि जो लोग कल रोजा रखने वाले थे, उनमें से कई अब इस दुनिया में नहीं रहे या गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि ये सोचकर दिल टूट जाता है कि जिन लोगों ने इबादत की तैयारी की थी, वो अचानक इस हादसे का शिकार हो गए.
जादरान ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि उन्होंने काबुल में जोरदार धमाके की आवाज सुनी और थोड़ी देर बाद एक अस्पताल से आसमान की ओर उठती आग की लपटें देखीं और इस दर्दनाक घटना ने सिर्फ उनको ही नहीं बल्कि पूरे शहर को शोक में डुबो दिया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए न्याय की मांग भी की है.
Ibrahim Zadran On Pakistan Attack: तालिबान सरकार ने लगाए आरोप
इस हमले को लेकर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान की सेना पर हवाई हमला करने का आरोप लगाया है. सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया है. हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक सभी पक्षों की ओर से स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है और घटना की जांच जारी है.
Ibrahim Zadran On Pakistan Attack: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई डरावनी रात
घटना के चश्मदीदों का कहना है कि धमाके से पहले आसमान में लड़ाकू विमानों की आवाज सुनाई दे रही थी. इसके बाद अचानक जोरदार धमाका हुआ और आसपास का इलाका दहशत में डूब गया. ऐसे में पूरी दुनिया से कई लोगों ने इस हमले पर गंभीर आपत्ति जताते हुए न्याय की मांग की है.
Read More: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल
