कौन थे DC और GT के मैच में हीरो?, दिल्ली की हार की वजह आई सामनें

By rishabhpandey

Published on:

Heros Of DC VS GT Match

Heros Of DC VS GT Match: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मैच कई मायनों में खास था, क्योंकि भले ही गुजरात ने दिल्ली को 211 रन का टारगेट दिया हो, लेकिन दिल्ली ने भी उसे लगभग अचीव कर ही लिया था. पर इस मैच में जिसपर खास नजर रही, वो थे मैच में रोमांच लाने वाले के एल राहुल और ग्लैन फिलिप्स. अब हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, चलिए एक बार आपको इस बारे में भी बता देते हैं.

Heros Of DC VS GT Match: कहां से हुई दिल्ली की वापसी

Heros Of DC VS GT Match
Heros Of DC VS GT Match (Source: Social Media)

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को जो 211 रन का टारगेट दिया था, उसे अचीव करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की, केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी करते हुए लगभग गुजरात को बैकफुट पर ढकेल ही दिया था. लेकिन इतना सब होने के बाद भी जैसे ही पहला विकेट गिया, वैसे ही मानों ऐसा लगने लगा कि दिल्ली के कोई और प्लेयर्स जीतने की ललक लेकर आए ही ना हों.

Heros Of DC VS GT Match: कौन सा प्लेयर था GT और DC के लिए कारगर?

Heros Of DC VS GT Match
Heros Of DC VS GT Match (Source: Social Media)

निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए और राहुल ने 52 गेंदों में 92 रनों की कमाल पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके जड़े. पर इनके बाद आने वाले प्लेयर नितीश राणा (5), समीर रिजवी (0), अक्षर पटेल (2), ट्रिस्टन स्टब्स (7) रन बनाकर सस्ते में ही निपट गए. इसी वजह से लगातार विकेट गिरने की वजह से गुजरात मैच में वापसी करती हुई दिखी, पर ये कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली की टीम टारगेट के इतने करीब जो पहुंची है, उसमें सबसे बड़ा योगदान के एल राहुल का ही थी. क्योंकि वहीं एक प्लेयर थे जो कि लगभग आधा स्कोर अचीव करने में दिल्ली की मदद कर चुके थे.

Heros Of DC VS GT Match: फूटी थी दिल्ली की किस्मत

Heros Of DC VS GT Match
Heros Of DC VS GT Match (Source: Social Media)

वहीं दूसरी ओर गुजरात की टीम के प्लेयर ग्लैन फिलिप्स भी लाइमलाइट में थे, क्योंकि उन्होंने एक बेहतरनी कैच अटेंप्ट किया था. हालांकि वो उस कैच को कम्पलीट नहीं कर पाए, लेकिन उनका एफर्ट सच में काबिलेतारीफ था. पर फिर भी सिर्फ 1 रन से मैच हारना दिल्ली के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा. ऐसे में फैंस को ये उम्मीद है कि दिल्ली इस सदमें से जल्द ही उबरेगी और अपना कमबैक और भी ज्यादा बेहतर करेगी.

Read More: MS Dhoni की CSK में कब तक होगी वापसी, टीम के CEO ने किया खुलासा