Mumbai Indians की हार को लेकर हार्दिक हैं नाखुश! जानें कैप्टन के मन में क्या हैं?

By rishabhpandey

Published on:

Hardik Pandya On Loosing Match

Hardik Pandya On Loosing Match: Ipl 2026 में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले है, लेकिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का मुकाबला कई मायनों में खास रहा. क्योंकि इस मैच में एकदम कांटे की टक्कर देखने को मिली है. हालांकि फिर भी मुंबई की हार पर कप्तान हार्दिक पंड्या बेहद ही नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई. आपको बता दें कि 241 रनों का टारगेट देने के बाद आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया और ये मुंबई की लगातार तीसरी हार है.

Hardik Pandya On Loosing Match: हार्दिक ने टीम को लेकर क्या कहा?

Hardik Pandya On Loosing Match
Hardik Pandya On Loosing Match (Source: Social Media)

मैच के बाद हार्दिक ने अपनी टीम की परफॉर्मेंस पर कहा कि, ‘‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए, जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई.’’ उन्होंने कहा कि, ‘‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं. हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए. कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है. गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं. ’’

Hardik Pandya On Loosing Match
Hardik Pandya On Loosing Match (Source: Social Media)

अपनी बात जारी रखते हुए हार्दिक ने आगे कहा, ‘‘हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है. अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता. ’’

Hardik Pandya On Loosing Match: कहां से पलटा मैच?

Hardik Pandya On Loosing Match
Hardik Pandya On Loosing Match (Source: Social Media)

वैसे अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो शुरूआत इस टीम को काफी अच्छी मिल गई थी, लेकिन रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद जितने भी बैट्समैन आए उन सब ने उस मुताबिक गेम नहीं खेला जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी. जिसका रिजल्ट ये निकला कि आरसीबी के बॉलर्स बीच के ओवर्स में मुंबई पर हावी हो गए और फिर एमआई को मुंह की खानी पड़ी.

Read More: Axar Patel किसको मानते है Delhi Capitals की हार का जिम्मेदार?, जानें किसका प्रदर्शन रहा बेहतर!