Hardik Lie Down With Mahika: हार्दिक पांड्या ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बैटिंग करते हुए टूर्नामेंट के दौरान 217 रन बनाए और बॉलिंग करते हुए 9 विकेट चटकाए. इस प्रदर्शन को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि भारत को चैंपियन बनाने में उनका कितना बड़ा योगदान रहा. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें हार्दिक वर्ल्ड कप जीतने की खुशी में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ बीच मैदान में लेटते हुए नजर आए.
ट्रॉफी जीतने की खुशी में हार्दिक पांड्या काफी एक्साइटेड दिखाई दिए थे. ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका भी बीच मैदान में नजर आईं और इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर ग्राउंड में काफी मजे किए.
बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड संग लेट गए हार्दिक
Hardik and Mahieka lying down in the middle of the ground like it’s their living room 😭pic.twitter.com/27MNDgmG7a
— Dive (@crickohlic) March 9, 2026
Hardik Lie Down With Mahika: लेकिन हार्दिक का जश्न एक अलग ही राह पर चला गया. वो जीत की खुशी में इस कदर खो गए कि गर्लफ्रेंड के साथ मैदान पर मौजूद स्टेज पर लेट गए और बस इसके बाद क्या था हार्दिक और माहिका का स्टेज पर लेटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
हार्दिक ने माहिका को दिया जीत का क्रेडिट

Hardik Lie Down With Mahika: बता दें कि ट्रॉफी जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को जीत का क्रेडिट भी दिया. भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि, “जब से माहिका आई है, लाइफ में जीत ही जीत है.” जानकारी के लिए आपको बता दें कि हार्दिक और माहिका एक दूसरे को बीते कुछ वक्त से डेट कर रहे हैं. पहली वाइफ नताशा से तलाक के बाद हार्दिक ने माहिका को डेट किया है, ऐसे में अक्सर नताशा मैदान में हार्दिक को चीयर करते हुए नजर आती हैं.
10 ट्रॉफी जीतना चाहते हैं हार्दिक

Hardik Lie Down With Mahika: हार्दिक ने अपने जज़्बात जाहिर करते हुए वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर कहा, “मेरे करियर के 10 साल और बाकी हैं और मैं 10 और आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. यह मेरा गोल है. यह थोड़ा भावुक है, भारत में वर्ल्ड कप जीतने की वजह से लोगों का उत्साह शानदार है. हमने जो प्रयास किया, मुझे कल से ही पता था कि हम चैंपियन हैं. मुझे एक ही यकीन था कि दूसरा कोई नतीजा नहीं होगा, हारने का ख्याल तो मन में आया ही नहीं था.”
Read More: World Cup फाइनल से पहले Ishan Kishan के घर पसरा था मातम, फिर भी देश के लिए खेला मैच






