GT Release These Players: IPL 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद थी, क्योंकि खिताब के लिए मैदान में उतरी दोनों टीमें दमदार खिलाड़ियों से सजी हुई थीं। हालांकि, मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं दूसरी ओर, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई।
GT Release These Players: 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले GT लेगी बड़े फैसले
इसके बाद फाइनल में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम के ज्यादातार खिलाड़ी दबाव में नजर आए और इसका असर उनके खेल पर साफ दिखाई दिया। हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम सेलेक्टर्स और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर कई सवाल उठाए। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस कुछ बड़े फैसले ले सकती है। तो चलिए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है।
1. ग्लेन फिलिप्स (कीमत: 2 करोड़ रुपये)
न्यूजीलैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पूरे सीजन में उन्होंने सिर्फ 5 पारियों में 67 रन बनाए और उनका एवरेज 16.75 रहा। हालांकि उनकी फील्डिंग शानदार रही, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों जगहों में उनका योगदान लिमीटेड रहा। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने उनसे एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कराई। ऐसे में उनका टीम में बने रहना मुश्किल दिखाई देता है।
2. साई किशोर (कीमत: 2 करोड़ रुपये)
बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा। उन्हें बहुत कम अवसर मिले और सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह केवल एक विकेट ही हासिल कर सके। गुजरात ने इस सीजन कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और साई किशोर को उम्मीद के मुताबिक मौके नहीं दिए। इससे ये सिग्नल मिलता है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज करने पर विचार कर सकती है।
3. शाहरुख खान (कीमत: 4 करोड़ रुपये)
मिडिल ऑर्डर में फिनिशर के तौर पर टीम में शामिल शाहरुख खान का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। उन्होंने 5 पारियों में केवल 46 रन बनाए और उनका औसत 10.75 का रहा। टीम के पास पहले से कई अन्य विकल्प मौजूद हैं, जिसके चलते शाहरुख की जगह पर सवाल उठने लगे हैं। खराब फॉर्म को देखते हुए गुजरात उन्हें रिलीज कर सकती है।
4. इशांत शर्मा (कीमत: 75 लाख रुपये)
अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के लिए यह सीजन लगभग बेंच पर ही बीता। 37 साल के इशांत को पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उम्र और टीम के फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए गुजरात टाइटंस युवा गेंदबाजों पर दांव लगा सकती है। ऐसे में इशांत शर्मा को रिलीज किया जाना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
5. राहुल तेवतिया (कीमत: 4 करोड़ रुपये)
राहुल तेवतिया लंबे समय से गुजरात टाइटंस का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा। आईपीएल 2026 में उन्होंने 15 पारियों में 190 रन बनाए और उनका औसत 27.14 रहा। वहीं, पिछले सीजन में भी वो 12 पारियों में सिर्फ 92 रन ही बना सके थे। लगातार गिरते प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर अपने पर्स में 4 करोड़ रुपये जोड़ने का फैसला ले सकती है।
Read More: RCB की जीत का मनाया जाएगा जश्न!, क्या बेंगलुरू में निकलेगी Victory Parade?
