क्रिकेट ग्राउंड से उड़ते हुए सीधा फ्लाइट में लेंड हुए Glenn Phillips, वायरल वीडियो से फैंस हुए हैरान

By rishabhpandey

Published on:

Glenn Phillips Become Pilot

Glenn Phillips Become Pilot: न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने बता दिया कि शौक बड़ी चीज होती है. वो अब सिर्फ क्रिकेट के मैदान में ही ऑलराउंडर नहीं, बल्कि दुनिया के और कामों में भी ऑलराउंड बन गए हैं. मैदान पर कैच के लिए लंबी-लंबी डाइव लगाने वाले फिलिप्स न्यूजीलैंड में विमान उड़ाते दिखाई दिए. उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए प्लेन उड़ाने का वीडियो शेयर किया. इसके अलावा कीवी खिलाड़ी ने बताया कि कैसे वो पैसों के कारण पायलट बनने से रह गए थे.

Glenn Phillips Become Pilot: लैंड करवाया विमान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Glenn Phillips (@glennphillips236)

फिलिप्स ने बीते मंगलवार (17 मार्च) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में वो विमान को लैंड करवाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो ने वाकई कई लोगों को चौंका दिया है. इसके अलावा कुछ दिन पहले फिलिप्स ने सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह फ्लाइंग स्कूल के छात्रों और प्रशिक्षकों के साथ भी बातचीत करते दिखे थे.

Glenn Phillips Become Pilot: ग्लेन फिलिप्स को था पायलट बनने का शौक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Glenn Phillips (@glennphillips236)

बताते चलें कि फिलिप्स को पायलट बनने और एविएशन सेक्टर में जाने का बहुत शौक था. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप्स ने कहा है कि, “हां, यह मेरा बहुत बड़ा जुनून है. अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास बचपन से ही दुनिया का सारा पैसा होता, तो सच कहूं तो शायद मैं पायलट बन जाता.”

फिलिप्स ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, “मुझे हवा में रहना बहुत पसंद है. आदर्श रूप से मैं पहाड़ों में जाना चाहता हूं और मुझे काम की बिल्कुल भी जरूरत न हो, बस अपने सभी शौक का आनंद लेना चाहता हूं. लेकिन अगर फिर भी मुझे काम करना पड़े, तो पायलट बनना मेरी पहली पसंद होगी.”

Glenn Phillips Become Pilot: आईपीएल 2026 में दिखेगा फिलिप्स का जलवा

Glenn Phillips Become Pilot
Glenn Phillips Become Pilot (Source: Social Media)

वहीं अब आईपीएल 2026 भी जल्दी ही शुरू होने वाला है. इसमें ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने फिलिप्स को अपकमिंग सीजन के लिए 2 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने पिछला आईपीएल सीजन 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था. ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि वो अपकमिंग सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से प्लेइंग 11 में शामिल हो पाएंगे या नहीं.

Read More: Mumbai Indians की प्लेइंग 11 में कौन से प्लेयर्स होंगे शामिल, Rohit या Surya किसकी वजह से टीम बनेगी चैंपियन?