Gautam Gambhir की मुस्कुराहट क्यों रहती है गायब? धोनी के पोस्ट पर कोच ने दिया जवाब

By rishabhpandey

Published on:

Gautam Gambhir On His Smile

Gautam Gambhir On His Smile: टीम इंडिया के 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एक बात तो क्लियर हो गई है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर की कोचिंग मेन इन ब्लू के लिए काफी अच्छी साबित हुई है. टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एमएस धोनी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए उसमें कोच साहब यानी गंभीर की स्माइल का खास जिक्र किया था.

अब गंभीर ने धोनी की पोस्ट को लेकर बता की. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह मैच के दौरान हंसते क्यों नहीं हैं. धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है. मुस्कुराहट और गंभीरता का मेल शानदार है.”

Gautam Gambhir On His Smile: धोनी की पोस्ट पर क्या बोले गंभीर?

Gautam Gambhir On His Smile (Source: Social Media)

एएनआई के दिए गए एक इंटरव्यू में बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि, “कोच होना भी मुश्किल है. देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने ट्वीट किया. मुझे लगता है कि जब आप डगआउट में होते हैं, तो बहुत कुछ दांव पर होता है. इंडियन टीम से इतनी उम्मीदें रहती हैं कि आप हंसना चाहो भी… कौन नहीं हंसना चाहेगा. आप कई बार नहीं हंस पाते हैं, खासकर जब आप वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट खेलते हैं.”

Gautam Gambhir On His Smile: भारत में हार विकल्प नहीं

Gautam Gambhir On His Smile (Source: Social Media)

अपनी बात जारी रखते हुए गंभीर ने कहा, “भारत में दुर्भाग्य से, हारना कोई विकल्प नहीं है. लेकिन हार हो सकती है. अगर हार ऑप्शन नहीं होता, तो भारत सभी वर्ल्ड कप जीतता, लेकिन ऐसा नहीं होता है. यह खेल है. आप पूरी जिंदगी किसी चीज में लगाते हैं, लेकिन रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है. ये कोई शेयर मार्केट नहीं है कि आपने निवेश किया, तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा. यहां आप पूरे डेढ़ साल मेहनत करते हैं, निवेश करते हैं. लेकिन कोई गारंटी नहीं थी कि हम ये वर्ल्ड कप जीतें.”

गौतम गंभीर ने फिर अपनी बात को खत्म करते हुए आगे कहा, “सोचिए, अगर हम वर्ल्ड कप नहीं जीतते या सेमीफाइनल में हार जाते, तो इतनी मेहनत और इतना निवेश करने के बाद रिटर्न तो जीरो था. इसलिए मैं कहता हूं कि स्पोर्ट बाकी प्रोफेशन से काफी अलग है.”

Read More: Team India की प्राइज मनी ने किया शतक पार, प्लेयर्स पर होगी करोड़ों की बारिश

Exit mobile version