Sunrisers Hyderabad और Chennai Super Kings में से कौन जीतेगा अपना तीसरा मैच?, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between SRH vs CSK

Game Plan Between SRH vs CSK: IPL 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार 18 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर दोनों ही टीमों में काफी टेंशन बनी हुई होगी. क्योंकि इन दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेल हैं, जिनमें से सिर्फ 2 में ही उन्हें जीत हासिल हुई है और बाकी के तीन मैच दोनों ही टीमों ने हारे हैं.

लेकिन फिर भी SRH की टीम प्वाइंटस् टेबल में चौथे नंबर पर है और CSK 8वें नंबर पर. हालांकि सीएसके ने पिछले दोनों मैचों में जीत हासिल की है, पर उनका नेट रन रेट काफी कम है. ऐसे में अगर सीएसके की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो एसआरएच का किला फतह करना ही होगा.

मैच: SRH V/S CSK
तारीख: 18 अप्रैल 2026
समय: शाम 19:30 IST
वेन्यू: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

Game Plan Between SRH vs CSK: वेदर रिपोर्ट

Game Plan Between SRH vs CSK
Game Plan Between SRH vs CSK (Source: Social Media)

अगर वेदर को लेकर बात करें तो हैदराबाद में मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है और तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं हो सकता है कि नमी थोड़ी कम हो, जिससे की गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी. वहीं बारिश का तो कोई आसार नहीं दिख रहा है. हालांकि दूसरी पारी में ओस (Dew factor) एक बड़ी भूमिका निभाएगी, जिससे टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए चेज़ करना पसंदीदा ऑप्शन होगा.

Game Plan Between SRH vs CSK: पिच रिपोर्ट और वेन्यू स्टैट्स

Game Plan Between SRH vs CSK
Game Plan Between SRH vs CSK (Source: Social Media)

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली पिच है. यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिलते रहते हैं. पिछले मैच में एसआरएच ने आरआर के खिलाफ 216 रन बनाए थे और आरआर को 57 रनों से हराया था. इस मैदान पर पिछले 5 टी20 मैच में चार बार टारगेट को डिफेंड किया गया है. ऐसे में कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकते हैं और बोर्ड पर 200 प्लस रन लगा सकते हैं.

Game Plan Between SRH vs CSK: कैसा है हेड टू हेड परफॉर्मेंस

Game Plan Between SRH vs CSK
Game Plan Between SRH vs CSK (Source: Social Media)

SRH vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 22 मैच खेले गए हैं, जिसमें सीएसके ने 15 बार जीत दर्ज की है, जबकि एसआरएच ने सिर्फ 7 मैच जीते हैं. आंकड़ों के हिसाब से सीएसके का पलड़ा एसआरएच पर एकतरफा भारी नजर आ रहा है.

Game Plan Between SRH vs CSK: क्या हो सकती है प्लेइंग 11?

Game Plan Between SRH vs CSK
Game Plan Between SRH vs CSK (Source: Social Media)

अगर प्लेइंग 11 की बात करें तो चैन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रशांत वीर हो सकते हैं.

वहीं अगर हैदराबाद के प्लेइंग 11 की बात करें तो ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट अपने प्रदर्शन से कमाल कर के दिखा सकते हैं, वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ईशान मलिंगा टीम में शामिल हो सकते हैं.

ऐसे में यहां ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि इन दोनों टीमों में से वो कौन सी टीम होगी जो कि अपना तीसरा मैच जीतकर दूसरे पर अपना डॉमिनेशन दिखाएगी.

Read More: क्या RCB बरकरार रखेगी अपना डॉमिनेशन या DC दिखाएगी अपना दम, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ