Game Plan Between SRH And PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 11 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में धमाकेदार क्लैश देखने को मिलेगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें दोनों ही टीमें खुद को साबित करने के लिए मैदान में उतरेंगी.
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला पिछले सीजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 246 रनों का टारगेट हासिल करके 8 विकेट से जीता था. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज़ 55 गेंदों पर 141 रन ठोके थे, वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.
दिन – शनिवार, 11 अप्रैल 2026
समय – 03:30 PM IST
वेन्यू – PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर
Game Plan Between SRH And PBKS: कैसा रहा है हेड टू हेड मुकाबला?
आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर ज्यादातार टीम्स टॉस जीतने के बाद रन डिफेंड करना पसंद करती हैं. गौर करें कि इस मैदान पर हुए पिछले तीन टी20 मुकाबलों में से दो रन डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं. बताते चलें कि यहां आईपीएल 2026 में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है जिसे मेजबान टीम पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 19.1 ओवर में 163 रनों का टारगेट हासिल करके 3 विकेट से मैच जीता था.
अगर हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच अब आईपीएल के इतिहास में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से पंजाब किंग्स ने 07 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मुकाबले जीते हैं.
Game Plan Between SRH And PBKS: किन प्लेयर्स पर रहेगी नजर?

पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली और मार्को यानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. हालांकि पिच के हिसाब से इन दोनों ही टीमों के पास अच्छा मौका है 2 प्वाइंट्स हासिल करने का.
Game Plan Between SRH And PBKS: क्या होगी टीम की प्लेइंग 11?

अगर प्लेइंग 11 की बात करें तो पंजाब किंग्स के पास प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे धमाकेदार प्लेयर हो सकते हैं. इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वैशाख विजय कुमार मैच में शामिल हो सकते हैं.
वहीं अगर हैदराबाद के प्लेइंग 11 की बात करें तो ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट अपने प्रदर्शन से कमाल कर के दिखा सकते हैं, वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ईशान मलिंगा टीम में शामिल हो सकते हैं.
आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में अगर जीतने के चांसेज़ की बात करें तो इसमें पंजाब की टीम आगे दिखाई दे रही है.
Read More: LSG की अचानक खुली किस्मत, KKR को पछाड़कर प्वाइंट्स टेबल में मारी छलांग






