Mumbai Indians दिखाएगी Dominance या राजस्थान लगाएगी जीत की हैट्रिक? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between RR And MI

Game Plan Between RR And MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 07 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा. ये मुकाबला कई मायनों में दोनों ही टीमों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि जहां मुंबई को इस मैच में अपनी दूसरी जीत की तलाश होगी, तो वहीं राजस्थान के पास जीत की हैट्रिक लगाने का शानदार मौका होगा. लेकिन आखिर इस मैच में पिच का मिजाज कैसा रहेगा और दोनों टीमें एक दूसरे के लिए क्या प्लानिंग कर सकती हैं, इसपर एक नजर डाल लेते हैं.

Game Plan Between RR And MI
Game Plan Between RR And MI (Source: Social Media)

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला आईपीएल मुकाबला साल 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था, जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 217 रनों का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हार का स्वाद चखाया था और वैसा ही कुछ मुंबई इस बार भी करना चाहेगी. आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है.

Game Plan Between RR And MI: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कितना है औसत स्कोर?

Game Plan Between RR And MI
Game Plan Between RR And MI (Source: Social Media)

यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 160 रन रहा है और गौरतलब है कि गुवाहाटी के मैदान पर आखिरी टी20 मुकाबला पिछले आईपीएल सीजन में खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज़ 12.1 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य हासिल करके चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से धूल चटाई थी. इस मैदान में पिच एकदम सपाट है और काली मिट्टी की पिच होने की वजह से इसपर शुरू में खेलने वाली टीम के लिए मुश्किलें पैदा होती हैं.

 

दिन – मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

Game Plan Between RR And MI: RR vs MI Head To Head Record

Game Plan Between RR And MI
Game Plan Between RR And MI (Source: Social Media)

अगर राजस्थान और मुबंई का हेड टू हेड मुकाबला देखा जाए तो इनके बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने 16 और राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबले जीते हैं. वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं अगर टीम की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम से यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा जैसे स्टार प्लेयर्स हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. इसी के साथ अगर बात करें मुंबई इंडियंस टीम की तो रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

Game Plan Between RR And MI
Game Plan Between RR And MI (Source: Social Media)

इसी के साथ अगर प्लेइंग 11 पर नजर डाले तो राजस्थान में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुशार देशपांडे, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. इसी के साथ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर डोनोवन फरेरा नजर आ सकते हैं.

वहीं अगर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 को लेकर बात करें तो इसमें रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शार्दुल ठाकुर टीम में एंट्री करते हुए नजर आ सकते हैं. अगर प्रदर्शन को लेकर बात करें तो आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए सक्षम दिखाई दे रही है.

Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?