Kolkata Knight Riders अपने होम ग्राउंड में दिखाएगी Dominance या पंजाब करेगी पलटवार? जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between KKR And PBKS

Game Plan Between KKR And PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार और रविवार को 2 डबल हेडर मुकाबलों के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स की जंग होने वाली है. IPL के इस 12 वें मुकाबले में कई नई चीजें देखे को मिलने वाली हैं. कोलकाता ने इस सीजन खेले दोनों मैच गंवाए हैं तो वहीं पंजाब ने बैक टू बैक जीत दर्ज की है.

अब श्रेयस अय्यर की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी और दूसरी ओर अजिंक्‍य रहाणे पहली बार जीत का स्‍वाद चखना चाहेंगे. तो चलिए जानते हैं कि पूर्व और पश्चिम की इन दोनों टीमों के गेम प्लान क्या हो सकते हैं और इसी के साथ पिच रिपोर्ट पर भी एक नजर डाल लेते हैं.

Game Plan Between KKR And PBKS: जानें कैसी है पिच?

Game Plan Between KKR And PBKS (Source: Social Media)

आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच IPL 2026 का मुकाबला बेहद ही रोमांच से भरा हुआ होगा. क्योंकि ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाना है. जहां कि पिच बेहद ही सपाट है और लाल मिट्टी होने की वजह से ये बॉलर्स को काफी फायदा देती है. लेकिन अगर कोई बल्लेबाज इसपर थोड़ी देर टीक जाता है, तो उसे ये समझ आने लगता है कि बॉल कितनी उछाल और गति के साथ आ रही है. अगर कुल मिलाकर कहां जाए, तो यहां बैटिंग करना आसान नहीं होता.

Game Plan Between KKR And PBKS: हेड टू हेड प्रदर्शन

Game Plan Between KKR And PBKS (Source: Social Media)

ऐसे में अगर पंजाब किंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हेड टू हेड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक के इतिहास में 35 बार टक्‍कर हो चुकी है. इस दौरान केकेआर ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों पर कब्‍जा जमाया है. वहीं 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. ईडन गार्डंस में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं, अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते हैं. वहीं 1 मैच का रजिल्‍ट नहीं आया था.

Game Plan Between KKR And PBKS: क्या होगी कोलकाता की रणनिती?

Game Plan Between KKR And PBKS (Source: Social Media)

कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से बात करें तो अजिंक्य रहाणे (कप्‍तान), अंगकृष रघुवंशी, फिन एलन और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों कि इस पिच पर थोड़ा संभल कर बल्लेबाजी करनी होगी. वहीं अगर बॉलिंग की बात करें तो यहां स्पिनर्स का बोल बाला देखने को मिल सकता है. ऐसे में यहां राहुल त्रिपाठी और वरुण चक्रवर्ती कारगर साबित हो सकते हैं.

Game Plan Between KKR And PBKS: क्या होगी पंजाब की रणनिती?

Game Plan Between KKR And PBKS (Source: Social Media)

वहीं अगर पंजाब किंग्‍स की बात करें तो यहां भी श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और मिशेल ओवेन को नियंत्रण के साथ बल्लेबाजी करनी होगी. क्योंकि जहां इनमें से किसी भी बल्लेबाज ने तेजी दिखाने की कोशिश की, वहां इनके विकेट गिरने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. लेकिन अगर बॉलिंग की बात करें तो युजवेंद्र चहल के साथ साथ पंजाब को इस मैच के लिए हरप्रीत बराड़ को भी टीम में शामिल करनी चाहिए. ये उनके लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं.

Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?

Exit mobile version