Gujrat Titans अपने होम ग्राउंड में लगाएगी Rajsthan Royals की क्लास?, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between GT And RR

Game Plan Between GT And RR: इंडियन प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरूआत के बाद (आईपीएल) 2026 में फैंस का रोमांच और भी ज्यादा बढ़ गया है. शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच मुकाबला खेला जाना है. ऐसे में दोनों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है और सभी ये जानना चाहते हैं कि पिच का मिजाज और इन दोनों टीमों का गेम प्लॉन आखिर कैसा होगा और मैच हाई स्कोरिंग होगा या कम स्कोर वाला. तो चलिए जानते हैं गुजरात बनाम राजस्थान (GT vs RR) के इस मैच में क्या होने वाला है खास?

Game Plan Between GT And RR: GT vs RR पिच विश्लेषण: पिच से क्या उम्मीद करें?

Game Plan Between GT And RR (Source: Social Media)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में GT vs RR मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जिसमें हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है. अपनी बैटिंग-फ्रेंडली परिस्थितियों के लिए मशहूर ये स्टेडियम अक्सर ऐसे रोमांचक मैच दिखाता है, जहां बड़े स्कोर बनना आम बात है.

Game Plan Between GT And RR: पिच रिपोर्ट और मैच की सिचुएशन

Game Plan Between GT And RR (Source: Social Media)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच शुरू से ही सपाट रही है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है. इससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है और आक्रामक बैटिंग को बढ़ावा मिलता है. इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर आमतौर पर 180 से 200 के बीच रहता है, जिससे पता चलता है कि टीमें अक्सर बड़े स्कोर बनाने का टारगेट रखती हैं.

Game Plan Between GT And RR: GT vs RR: पिच की प्रकृति

Game Plan Between GT And RR (Source: Social Media)

इस स्टेडियम की एक अनोखी बात ये भी है कि यहां लाल मिट्टी और काली मिट्टी, दोनों तरह की पिचें मौजूद हैं. लाल मिट्टी वाली पिचें आमतौर पर एक जैसा उछाल देती हैं, जिसका फ़ायदा बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों, दोनों को मिलता है. इस दो तरफा फायदे वाले ग्राउंड की वजह से गुजरात बनाम राजस्थान (GT vs RR) के बीच का ये मैच और भी ज़्यादा कॉम्पीटीटिव बन जाता है. एक जैसा उछाल होने से खिलाड़ी पिच पर भरोसा कर पाते हैं और आजादी से अपने शॉट खेल पाते हैं.

Game Plan Between GT And RR: गेंदबाजों के लिए चुनौतियां

Game Plan Between GT And RR (Source: Social Media)

हालांकि पिच पर वैसे तो ज़्यादातर बल्लेबाज ही अपना जलवा दिखाते हैं, लेकिन फिर भी गेंदबाजों के पास मौके होते हैं, खासकर पारी की शुरुआत में. तेज गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है वैसे वैसे पिच थोड़ी धीमी हो सकती है. लेकिन इस वजह से यहां पर स्पिनरों का रोल बढ़ जाता है, जिससे उन्हें गेंद में कुछ टर्न लाने और बीच के ओवरों में रन बनाने की रफ्तार को धीमा करने का मौका मिलता है.

Game Plan Between GT And RR: टॉस और ओस का महत्व

Game Plan Between GT And RR (Source: Social Media)

इस स्टेडियम में शाम के मैचों में ओस एक अहम भूमिका निभा सकती है. जैसे-जैसे रात बढ़ती है, मैदान पर मौजूद नमी के कारण गेंदबाजों के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल हो सकता है, खासकर स्पिनरों के लिए. इसी वजह से, टॉस जीतने वाले कप्तान अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, ताकि वे शुरुआत में बेहतर सिचुएशन का फ़ायदा उठा सकें और बाद में आसान परिस्थितियों में टारगेट का पीछा कर सकें.

Game Plan Between GT And RR: स्टेडियम के मुख्य आँकड़े और मौसम का पूर्वानुमान

Game Plan Between GT And RR (Source: Social Media)

IPL 2026 तक, इस स्टेडियम में 44 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें पहले बैटिंग करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली, दोनों ही टीमों ने बराबर संख्या में मैच जीते हैं (हर टीम ने 22-22 मैच जीते हैं). यहां दर्ज किया गया सबसे ज़्यादा स्कोर 243/5 है, जबकि सबसे कम स्कोर 89 है.

इस मैदान पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम है, जिन्होंने 1,109 रन बनाए हैं. वहीं, मोहित शर्मा 29 विकेट लेकर विकेट लेने वालों की सूची में सबसे आगे हैं. वहीं अगर गुजरात की बात करें तो इस टीम में सबकी नजरें शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर होगी कि वो इस पिच पर कैसा स्टार्ट दिलवाते हैं. लेकिन अगर राजस्थान ने पहले बैटिंग की तो डोनोवेन फरेरा और वैभव सूर्यवंशी बॉलर्स की क्लास लगाते दिखाई दे सकते हैं.

Read More: आखिर सनराइजर्स हैदराबाद के आगे क्यों हार गई KKR, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?

Exit mobile version