Game Plan Between GT And DC: IPL 2026 की शुरूआत तो बेहद ही धमाकेदार अंदाज के साथ हुई है. हालांकि बीते दिन KKR और PBKS के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां मुकाबला बिना किसी रूकावट के हो पाए ऐसी उम्मीद हर एक फैन की है. 14 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार, 08 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा.

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन में कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही गुजरात टाइटंस की टीम ने जीतकर अपने नाम किए. बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला गया जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 19 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स को पूरे 10 विकेट से धूल चटाई थी.
Game Plan Between GT And DC: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – बुधवार, 08 अप्रैल 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
Game Plan Between GT And DC: Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

ऐसे में अगर अभी की बात करें आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले की तो ये दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है. ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में सभी रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं.
ऐसे में बताते चलें कि यहां साल 2026 के आईपीएल में अब तक एक ही मुकाबला हुआ है जो कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता था. वहीं अगर पिच की बात करें तो इस स्टेडियम में पिच शुरू में काफी धीमा रहता है. लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है, वैसे-वैसे ये तेज होता जाता है. क्योंकि रात में ओस के आनें का पिच पर काफी असर पड़ता है.
Game Plan Between GT And DC: DC vs GT Head To Head Record

अगर हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 07 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 03 और गुजरात टाइटंस ने 04 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे का मुकाबला देखने को मिला है.
Game Plan Between GT And DC: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं. अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस टीम से पथुम निसांका, केएल राहुल और समीर रिज़वी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. इसी के साथ अगर बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और राशिद खान की परफॉर्मेंस पर सबका खास ध्यान होगा.
Game Plan Between GT And DC: DC vs GT Probable Playing XI

वहीं प्लेइंग 11 को लेकर बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन इस मैच को खेल सकते हैं. इसी के साथ दिल्ली की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुकेश कुमार मैदान में उतर सकते हैं.
अगर गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो इस टीम की ओर से साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच को खेल सकते हैं. इसी के साथ गुजरात की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अशोक शर्मा मैदान में उतर सकते हैं.
ऐसे में वैसे तो दोनों ही टीमें अपनी-अपनी जगह पर काफी मजबूत नजर आ रही हैं. लेकिन अगर किसी का पलड़ा भारी होने की बात करें तो उसमें 14वें मुकाबले के अंदर दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फैंस की प्राइयोरिटी पर रहेगी.
Read More: कौन है Arshdeep Singh की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?, वायरल फोटोज से मिला हिंट






