Chennai Super Kings से चैन्नई में भिड़ेगी Punjab Kings, जानें क्या होगा टीम का गेम प्लान?

By rishabhpandey

Published on:

Game Plan Between CSK And PBKS

Game Plan Between CSK And PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला जो कि 3 अप्रैल 2026 को खेला जाना है, वो चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा, जिसको लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. हालांकि चैन्नई अपना पहला मुकाबला हार कर आ रही है और पंजाब को अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल हुई है.

Game Plan Between CSK And PBKS
Game Plan Between CSK And PBKS (Source: Social Media)

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन में भी कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स ने जीतकर अपने नाम किए थे. ऐसे में बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला गया था, जिसमें पंजाब किंग्स ने 19.4 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य हासिल करके चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटे से हराया था. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 72 रन ठोके थे, वहीं युजवेंद्र चहल ने 3 ओवर में 32 रन देकर सीएसके के 4 विकेट झटके थे.

दिन – शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026
समय – 07:30 PM IST
वेन्यू – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

Game Plan Between CSK And PBKS: MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report

Game Plan Between CSK And PBKS
Game Plan Between CSK And PBKS (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है. इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं. जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर भी यहां लगभग 170 रन का रहता है.

Game Plan Between CSK And PBKS: क्या रहा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Project Punjab isn't a failure, but it needs a few tweaks after IPL 2025 heartbreak - India Today

अगर हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो इन दोनों टीमों ने अब तक कुल 32 मुकाबले खेले हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स 16 और पंजाब किंग्स ने भी 16 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में अब ये दोनों ही टीमें ये चाहेंगी की वो कल के मुकाबले को जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दें.

अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लेकर बात करें तो इसमें संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. इसी के साथ एमएस धोनी को लेकर भी चर्चाएं हैं कि वो भी कल का मैच खेल सकते हैं. वहीं बात करें अगर पंजाब किंग्स टीम की तो श्रेयस अय्यर, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

Game Plan Between CSK And PBKS: क्या होगी दोनों टीम की प्लेइंग 11

Game Plan Between CSK And PBKS
Game Plan Between CSK And PBKS (Source: Social Media)

अगर चैन्नई के मोस्ट प्रोबेबली प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर प्रशांत वीर हो सकते हैं.

वहीं पंजाब के मोस्ट प्रोबेबली प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर विजय कुमार वैशाख हो सकते हैं.

Game Plan Between CSK And PBKS: मैच प्रीडिक्शन

Game Plan Between CSK And PBKS
Game Plan Between CSK And PBKS (Source: Social Media)

अगर आईपीएल 2026 के सातवां मुकाबले में प्रीडिक्शन की बात करें तो हो सकता है कि पंजाब किंग्स इस मैच को जीत जाए. क्योंकि उनके प्लेयर्स की फॉर्म काफी अच्छी चल रही है और उनके पास नीचले क्रम तक काफी अच्छी बल्लेबाजी भी है. ऐसे में पंजाब की टीम जीत हासिल करने के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी.

Read More: IPL 2026 शुरू होते ही ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत, होटल रूम में मिली लाश को देख मचा हड़कंप