Gambhir Files A Case In Delhi High Court: इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही झूठी और फर्जी खबरों और बातों से परेशान हो गए हैं. इसी वजह से अब गौतम गंभीर ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. गौतम गंभीर ने दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल हो रहा है, साथ ही उनके खिलाफ फर्जी बातें फैलाई जा रही हैं. गौतम गंभीर ने 16 इंस्टाग्राम अकाउंट और कुछ अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
Gambhir Files A Case In Delhi High Court: गौतम गंभीर इस चीज से हो गए परेशान
गौतम गंभीर ने ये मुकदमा दिल्ली हाई कोर्ट की कमर्शियल डिवीजन में दायर किया है. जहां उन्होंने खुद की इमेज की बिगाड़ने की वजह से तकरीबन 2.5 करोड़ रूपये की मांग की है. गौतम गंभीर ने अपनी शिकायत में कहा है कि साल 2025 के अंत से ही उनके नाम से यूट्यूब, एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी डिजिटल कंटेंट बनाया जा रहा है. एआई, फेस स्वैपिंग और वॉइस क्लोनिंग तकनीकों का इस्तेमाल कर उनके नाम से कई फर्जी वीडियो बनाए गए है, जिसमें उन्हें ऐसे बयान देते हुए दिखाया गया है जो उन्होंने कभी दिए ही नहीं.
इसके अलावा उनके नाम से ही एक फर्जी इस्तीफे का वीडियो पोस्ट किया गया जिसने 29 लाख व्यूज हासिल किए. वहीं एक और क्लिप में दिखाया कि गंभीर वरिष्ठ क्रिकेटरों पर कमेंट कर रहे हैं, जो उन्होंने कभी कहे ही नहीं. बस इन ही सब एआई वीडियोज़ और फोटोज़ की वजह से गंभीर को ये कदम उठाना पड़ा है.
Gambhir Files A Case In Delhi High Court: गंभीर ने इन इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ किया केस
गौतम गंभीर ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस किया है, जिनमें JanKey Frames, Bhupendra Paintola, Legends Revolution, gustakhedits, cricket_memer45, GemsOfCrickets, Crickaiith, Sunny Upadhyay, @imRavY_ शामिल हैं. गंभीर ने मुकदमा करते हुए मुकदमे में 2.5 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. साथ ही उन्होंने इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से उनका फर्जी कंटेंट हटाने की मांग की है. गौतम गंभीर ने केस दर्ज करते हुए कहा कि उनकी पहचान, नाम, चेहरे और आवाज को गुमनाम अकाउंट्स ने इस्तेमाल कर गलत जानकारी फैलाई है और इससे उन्होंने पैसा कमाया है. ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए, क्योंकि गंभीर की एक अलग पहचान और खुद की सेल्फ रेपुटेशन है.
Read More: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव
