इंग्लैंड ने पाकिस्तान की रोकी उड़ान, टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पड़ोसी, सेमीफाइनल में जाना अब लगभग नामुमकिन

By raj kiran

Published on:

England crush Pakistan's hopes

England crush Pakistan’s hopes: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बीते 24 फरवरी को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया. श्रीलंका में स्थित पल्लेकेले ने इस मुकाबले की मेजबानी की थी. जहां इंग्लिश टीम विजयी रही.

हैरी ब्रूक के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 2 विकेटों से पाकिस्तान टीम को पराजित कर दिया. हार के साथ सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को चोट पहुंची है.

England crush Pakistan’s hopes: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी शिकस्त

England crush Pakistan's hopes
England crush Pakistan’s hopes

इंग्लैंड ने सुपर-8 में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी. इस मैच की बात करें तो टॉस पाकिस्तान के हक में गया. कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों का सामना करके 63 रन ठोके. उनके अलावा फखर जमान ने भी 16 बॉल पर 25 रनों की पारी खेली.

England crush Pakistan's hopes
England crush Pakistan’s hopes

इंग्लैंड को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य मिला. जिसे उन्होंने 5 गेंदें रहते ही 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल की पारी खेली. राइट हैंड बैटर ने 51 गेंदों का सामना करके 10 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 100 रन ठोके. विल जैक्स के बल्ले से भी 28 रनों की पारी निकली. आखिर में पाकिस्तान ने कुछ अहम विकेट चटकाए. जिससे मैच रोमांचक मोड़ पर चला गया. हालांकि स्कोर छोटा होने के चलते इंग्लैंड मैच को अपनी झोली में डालने में कामयाब हो गई. जीत के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाना लगभग नामुमकिन

England crush Pakistan's hopes
England crush Pakistan’s hopes

पाकिस्तान के सुपर-8 राउंड में दो मुकाबले हुए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. जिसके बाद उन्हें एक अंक मिला. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच वो हार गई. ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान टीम को अपने अगले मैच में श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा. साथ ही उन्हें न्यूजीलैंड व श्रीलंका के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी.

 

Read More: टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पोजीशन क्यों बना सिरदर्द, कप्तान सूर्या करेंगे खुद को प्रमोट?