Dinesh Karthik पिता बनते ही अपनी ड्यूटी पर लौटे वापस, RCB कैंप ने बेहतरीन तरीके से किया स्वागत

By rishabhpandey

Published on:

Dinesh Karthik Joins Rcb Camp

Dinesh Karthik Joins Rcb Camp: दिनेश कार्तिक आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के साथ जुड़ गए हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरसीबी के बैटिंग कोच और मेंटर हैं, जो आरसीबी के लिए पीछले 4 सीजन से जुड़े होने की वजह से उनके साथ 60 मैच बतौर कोच खेल चुके हैं.

कार्तिक गुरुवार को ही तीसरे बच्चे के पिता बने हैं, उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी थी. ऐसे में अब आरसीबी ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि मेंटर और बैटिंग कोच टीम के साथ दौबारा जुड़ गए हैं, इसी के साथ टीम ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘उम्मीद है कि इस बार वह अपनी स्टीम आयरन अपने साथ लाए हैं.’

Dinesh Karthik Joins Rcb Camp (Source: Social Media)

आरसीबी ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है कि, “वह इंसान, वह मिसाल, वह लेजेंड, दिनेश कार्तिक. मेंटर और बैटिंग कोच, लेकिन सबसे बढ़कर, इस टीम की धड़कन. आपका फिर से स्वागत है, कोच. चलिए, मिलकर एक बार फिर इतिहास रचते हैं!”

Dinesh Karthik Joins Rcb Camp (Source: Social Media)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आगे बात जारी रखते हुए कहा, “हमें उम्मीद है कि इस बार आप अपना स्टीम आयरन साथ लाए होंगे.” दरअसल इसके पीछे एक स्टोरी है. चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ये सामने आया था कि फाइनल से पहले कार्तिक अपने कपड़े खुद आयरन करते हैं, उन्हें लगता है कि ऐसा करना टीम को जीत दिलाता है. इसी को लेकर कार्तिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले भी आयरन की एक फोटो शेयर की थी, ये टूर्नामेंट टीम इंडिया ने जीता था. इसी वजह से टीम ने अपने पोस्ट में सरकास्टिक वे में ये लिखा है कि उम्मीद है वो अपना स्टीम आयरन साथ लाए हैं.

Dinesh Karthik Joins Rcb Camp: गुरुवार को दीपिका पल्लीकल ने दिया बेटी को जन्म

Dinesh Karthik Joins Rcb Camp (Source: Social Media)

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने खुद एक कम्बाइन पोस्ट में ये जानकारी दी है कि उनके घर बेटी आई है. जिसका नाम राहा (Raaha) रखा गया है. इससे पहले 2021 में दीपिका ने जुड़वां बेटों (जियान पल्लीकल और कबीर पल्लीकल) को जन्म दिया था.

Read More: क्या RCB की ये नई प्लेइंग 11 उन्हें जीता पाएगी IPL 2026 का खिताब? जानें क्या हैं टीम में बड़े बदलाव

Exit mobile version