CSK की टीम पर टूटा दुखों का पहाड़, धोनी और एलिस के बाद अब ये स्टार प्लेयर हुआ बाहर

By rishabhpandey

Updated on:

Dewald Brevis Out Of Csk

Dewald Brevis Out Of Csk: आईपीएल 2026 की शुरूआत तो बेहद ही धमाकेदार रही है और खासकर शुरू के 2 मुकाबले जिस तरह से खेले गए है, उसे देखकर अब ये लगने लगा है कि 200 रनों का टारगेट भी आसानी से इस साल आईपीएल में अचीवेबल है. हालांकि तीसरा मुकाबला आज यानि कि सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन आज के मुकाबले से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जो कि सीएसके के फैंस को काफी निराश कर सकती है.

Dewald Brevis Out Of Csk: कौन सा प्लेयर हो रहा है बाहर?

Dewald Brevis Out Of Csk
Dewald Brevis Out Of Csk (Source: Social Media)

दरअसल अब तक बस ये ही बताया जा रहा था कि एम एस धोनी और नाथन एलिस शुरू के गेम्स नहीं खेलेंगे. लेकिन अब ये खबर सामने आ रही है कि डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट की वजह से पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में टीम के कई मुख्य खिलाड़ियों के बाहर होने पर सीएसके की टीम तित्तर-बित्तर दिखाई दे रही है. वहीं राजस्थान की टीम सीएसके के मुकाबले बेहद स्ट्रॉन्ग नजर आ रही है.

Dewald Brevis Out Of Csk
Dewald Brevis Out Of Csk (Source: Social Media)

नाथन एलिस के जाने के बाद कमज़ोर बॉलिंग लाइनअप की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं. वैभव अगर छह ओवर के पावरप्ले में खेल गए, तो चेन्नई का गेंदबाजी अटैक मुश्किलों में घिर सकती है. वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है. आईपीएल 2025 में वैभव ने 7 मुकाबलों में 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे. वैभव के खेल में पिछले सीजन के बाद और ज्यादा सुधार आया है. तो ऐसे में चेन्नई की बॉलिंग के लिए वो खास तौर पर खतरा बन सकते हैं.

Dewald Brevis Out Of Csk
Dewald Brevis Out Of Csk (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें बैटिंग लाइनअप की तो डेवाल्ड ब्रेविस के जानें के बाद चेन्नई की बैटिंग भी काफी कमजोर होती दिखाई दे रही है. क्योंकि ब्रेविस एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो कि अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं. तो ऐसे में अगर वो टीम में नहीं होगें. तो रन बनाने में चेन्नई को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Read More: Ball Tampering करते रंगे हाथ पकड़े गए फखर जमान, PSL की वजह से शर्मसार हुआ पाकिस्तान