दिल्ली कैपिटल्स के सामने बेबस हुई मुंबई इंडियंस, 20 ओवर में बना पाई केवल 162 रन

By raj kiran

Published on:

DC vs MI Live Score

DC vs MI Live Score: आईपीएल 2026 के तहत शनिवार 4 अप्रैल डबल हेडर का दिन है. पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है. अरुण जेटली स्टेडियम इस मैच की मेजबानी कर रहा है. टॉस दिल्ली के पक्ष में रहा था.

कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलने आई मुंबई की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. ये टीम 20 ओवर में केवल  रन ही बना पाई. इस स्कोर को देखकर ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के लिए ये रन चेज काफी आसान रहने वाला है.

DC vs MI Live Score: दिल्ली ने मुंबई को सस्ते में रोका

DC vs MI Live Score
DC vs MI Live Score

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को करारा झटका लगा. कप्तान हार्दिक पांड्या बीमार हो गए. जिसके चलते उन्हें बाहर बैठना पड़ा. उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई. टॉस दिल्ली के पक्ष में रहा था. उन्होंने मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

पहले खेलने आई MI की टीम 20 ओवर में केवल 162 रनों के स्कोर तक ही पहुंच सकी. ये स्कोर टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी साधारण है. यानि दूसरी पारी में दिल्ली कैपिटल्स फेवरेट के तौर पर उतरेगी. उनका ये होम ग्राउंड भी है. ऐसे में पलड़ा दिल्ली का भारी रहने वाला है.

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी

DC vs MI Live Score
DC vs MI Live Score

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी काफी शानदार रही. उन्होंने पहला विकेट तीसरे ओवर में ही चटका दिया. रियान रिकेल्टन 9 रन बनाकर चलते बने. इस समय मुंबई का स्कोर केवल 18 रन था. दूसरा विकेट उनका इसी स्कोर पर गिरा. तिलक वर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर मुंबई की कमर तोड़ दी. 

सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 51 रनों की पारी खेली. जो 36 गेंदों पर आई. जिसमें 3 चौके व 2 छक्के शामिल रहे. रोहित शर्मा जिनसे टीम को काफी उम्मीदें थीं, वो 35 के स्कोर पर पवेलियन लौटे. शेरफेन रदरफोर्ड ने 5, नमन धीर ने 28, मिचेल सैंटनर ने 18 व कॉर्बिन बॉश ने 11 रनों का योगदान दिया.

DC vs MI Live Score
DC vs MI Live Score

दिल्ली कैपिटल्स की बॉलिंग पर नजर डालें तो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे. जिन्होंने 3 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए. लुंगी नगिदी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन के हिस्से में एक-एक विकेट आया. दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 163 रन बनाने हैं.

 

Read More: IPL 2026 में CSK के खिलाफ शानदार चेज़ के साथ Punjab Kings ने Chepauk में रचा इतिहास