DC VS LSG Head To Head Record: आईपीएल 2026 की शुरूआत बेहद ही धमाकेदार तरीके से हो चुकी है और कल यानी कि बुधवार को इसी सीजन का पांचवा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा और ऐसा माना जा रहा है कि लखनऊ और दिल्ली के बीच इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.
आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली है. वहीं आईपीएल 2025 में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स जीती थी. दिल्ली अपने इस दबदबे को इस सीजन भी कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
DC VS LSG Head To Head Record: कैसी है दिल्ली की टीम?
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन काफी मजबूत और बैलेंस्ड नजर आ रही है. टॉप ऑर्डर में टीम के पास केएल राहुल का अनुभव मौजूद है. राहुल का प्रदर्शन पिछले सीजन कमाल का रहा था और उन्होंने 13 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे. राहुल के जोड़ीदार के तौर पर पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है. अभिषेक पोरेल ने भी आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था. पोरेल ने 13 मुकाबलों में 146 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे.
करुण नायर,ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से भी इस सीजन टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. मिलर के आने से टीम का मीडिल ऑर्डर और ज्यादा संतुलित दिख रहा है. वहीं समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं, अक्षर पटले और विपराज निगम बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने में काबिल मानें जो रहे हैं.
DC VS LSG Head To Head Record: लखनऊ सुपर जायंट्स में क्या हैं बदलाव?
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर भी काफी दमदार दिख रहा है. मिचेल मार्श और एडेन मार्करम से इस सीजन भी टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, निकोलस पूरन अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं. हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ टीम के लिहाज से काफी अहम होगी. लेकिन, लखनऊ का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिख रहा है. मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में लखनऊ के पास दमदार पेस अटैक भी मौजूद है. वहीं, स्पिनर के तौर पर दिग्वेश राठी काफी अहम भूमिका निभाएंगे, उनका प्रदर्शन भी पिछले सीजन काफी अच्छा रहा था.
Read More: Ajinkya Rahane ने मुंबई के मैच में क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को बॉलिंग, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश
