Gujarat Titans से मिली हार के बाद दुखी थे David Miller, फिर Delhi Capitals के कप्तान ने इस तरह बढ़ाया हौसला

By rishabhpandey

Updated on:

David Miller Disappointed

David Miller Disappointed: IPL 2026 का 14 वां मैच जो कि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था, ये कई मायनों में रोमांच से भरा हुआ था. क्योंकि भले ही गुजरात ने दिल्ली को 210 रन का टारगेट दिया हो, लेकिन दिल्ली ने भी उसे लगभग अचीव कर ही लिया था. हालांकि बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में जीतती हुई हार दिल्ली के फैंस का दिल तोड़ गई.

David Miller Disappointed
David Miller Disappointed (Source: Social Media)

गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले को 1 रन से जीता. वहीं दिल्ली की ओर से डेविड मिलर ने 41 रनों की आतिशी पारी खेली, वो कड़ी मशक्कत करने के बाद टीम को लगभग जीत की दहलीज पर ला ही चुके थे, लेकिन उन्हीं की एक गलती से दिल्ली जीता हुआ मैच हार गई. इसी वजह से मिलर मैच के बाद मायूस भी थे, उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि वो अंदर से टूट चुके है. तब कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें दिलासा दिया और उनके पास आकर उन्हें गले लगा लिया.

David Miller Disappointed: क्या था मैच का हाल?

David Miller Disappointed
David Miller Disappointed (Source: Social Media)

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की, केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी भी की. निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए और राहुल ने 52 गेंदों में 92 रनों की कमाल पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 11 चौके जड़े.

पर इनके बाद आने वाले प्लेयर नितीश राणा (5), समीर रिजवी (0), अक्षर पटेल (2), ट्रिस्टन स्टब्स (7) रन बनाकर सस्ते में ही निपट गए. इसी वजह से लगातार विकेट गिरने की वजह से गुजरात मैच में वापसी करती हुई दिखी, लेकिन एक छोर पर डेविड मिलर पारी को संभाले हुए थे. उन्होंने 20 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए, लेकिन उनसे एक बड़ी गलती हो गई.

David Miller Disappointed: डेविड मिलर से हुई एक गलती

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए 12 गेंदों में 36 रन चाहिए थे. ऐसे में मोहम्मद सिराज ने 19वां ओवर डाला, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका आया. इस ओवर में कुल 23 रन आ गए थे. अब आखरी की 6 गेंदों पर जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे. जिसमें विप्रज ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन दूसरी गेंद पर वो आउट हो गए.

फिर 1 गेद डॉट हुई, अब मैच फाइनली अहम मोड़ पर आ चुका था. जहां 3 गेंदों पर 8 रन चाहिए थे, तब छक्का लगाकर डेविड मिलर ने दिल्ली के खेमे को खुश कर दिया. अब 2 गेंदों में सिर्फ 2 रन चाहिए थे, ऐसे में अगली गेंद पर मिलर ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस हो गए. हालांकि इस पर आसानी से एक रन मिल सकता था, लेकिन मिलर दौड़े नहीं.

नहीं तो यहीं पर स्कोर बराबर हो जाता. अगली गेंद पर मिलर ने शॉट लगाना चाहा, लेकिन इस बार तो गेंद बल्ले से ही नहीं लगी और विकेट कीपर के हाथों में चली गई. इसके बाद बटलर ने डायरेक्ट थ्रो मार दिया और कुलदीप रन आउट हो गए और दिल्ली जीत के इतने करीब आकर भी हार गई.

David Miller Disappointed: पहले भी खराब रही है डेविड मिलर की किस्मत

David Miller Disappointed
David Miller Disappointed (Source: Social Media)

हालांकि ये मिलर के साथ पहली बार नहीं हुआ है कि वो एकदम आखरी में आकर मैच हारे हो. इससे पहले भी मिलर कई मैचेज़ में मिलर की गलतियों की वजह से उनकी चीम ने मैच हारे हैं. अगर हम बड़े मैचों की बात करें तो साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भी मिलर के लिए कुछ ऐसा ही साबित हुआ था.

जिसमें वो आखरी ओवर में मैच जीता सकते थे, लेकिन हार्दिक की बॉल पर छक्का मारने के चक्कर में वो एकदम बॉउंड्री पर सूर्यकुमार के हाथों बड़ी ही मुश्किल से कैच आउट हो गए. अब इसे मिलर की किस्मत कहे या गेम अवेयनेस ना होना, ये तो भगवान ही जानें. पर उनके फैंस अभी भी इस बात को लेकर दुखी है कि हर बार मिलर के साथ ही ऐसा क्यों होता है.

Read More: MS Dhoni की CSK में कब तक होगी वापसी, टीम के CEO ने किया खुलासा