जसप्रीत बुमराह ने मुझसे सीखी स्लो गेंदें: पाकिस्तान में जन्मे तेज़ गेंदबाज का चौंकाने वाला दावा

By Anjali Maikhuri

Published on:

Zahoor Khan teaches Bumrah

Zahoor Khan teaches Bumrah: पाकिस्तान में जन्में UAE के तेज़ गेंदबाज Zahoor Khan ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज Jasprit Bumrah को उनकी स्लो गेंदों (Slower Balls) को और बेहतर बनाने में मदद की थी। Zahoor Khan ने यह दावा किया कि यह सब IPL 2019 के UAE चरण के दौरान हुआ।

Zahoor Khan teaches Bumrah

Zahoor Khan teaches Bumrah

ज़हूर ने बताया कि उस समय वे Mumbai Indians के नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ थे। उन्होंने याद किया कि Bumrah पहले से स्लो गेंदें डालते थे, लेकिन उनकी तकनीक पर थोड़ा काम करने की जरूरत थी। ज़हूर ने कहा कि उन्होंने उन्हें वही गेंदें सिखाईं, बिना उनकी एक्शन में कोई बदलाव किए।

ज़हूर ने वीडियो में कहा, “बुमराह पहले भी स्लो गेंदें डालते थे, लेकिन उनके हाथ और एक्शन में कोई बदलाव नहीं था। उस समय हम अबू धाबी में थे और बहुत गर्मी थी, रात में गेंद भी सही से पकड़ नहीं पाते थे। मुंबई इंडियंस ने मुझे बुलाया और मैं छह दिन क्वारंटाइन में रहा। सातवें दिन मैं नेट में आया। मैंने पहले यॉर्कर डाली और अगले पांच गेंदें स्लो में डालीं। तभी बुमराह और रोहित शर्मा मेरे पास आए। मैंने देखा कि उन्हें मेरी तकनीक में दिलचस्पी थी।”

Zahoor Khan teaches Bumrah: नेट प्रैक्टिस में हुई मुलाकात और Technique Exchange

Jasprit Bumrah

ज़हूर ने आगे बताया कि नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने बुमराह को अपनी ग्रिप और गेंदबाजी की तकनीक दिखाई। उन्होंने कहा कि शेन बॉन्ड और महेला जयवर्धने वहां मौजूद थे। ज़हूर ने बताया, “मैंने स्लो बाउंसर डाली और बुमराह ने पूछा कि यह कैसे हो सकता है। मैंने कहा कि प्रैक्टिस में दिखाऊंगा। प्रैक्टिस में मैंने वही गेंदें डाली। शेन बॉन्ड और जयवर्धने ने देखा और कहा कि यह क्रिकेट में नया तरीका है। इसके बाद बुमराह ने मुझसे ग्रिप सीखी और अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि यह नेक्स्ट लेवल की चीज़ है।”

Mumbai Indians Camp

ज़हूर ने कहा कि उन्हें बुमराह जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी के साथ काम करने का अनुभव बहुत खास लगा। हालांकि इस दावे का कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन ज़हूर का कहना है कि उन्होंने बुमराह को स्लो गेंदों में सुधार करने में मदद की।

Also Read: Kirti Azad ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर उठाए सवाल, Ishan Kishan ने इस तरह दिया जवाब

Exit mobile version