WPL 2 : Mumbai Indians ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, छक्का लगाकर दिलाई निदहास ट्रॉफी की याद

WPL 2 : Mumbai Indians ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, छक्का लगाकर दिलाई निदहास ट्रॉफी की याद

Published on

WPL 2 के उद्घाटन मुकाबले में Mumbai Indians का सामना Delhi Capitals से हुआ। डिफेंडिंग चैंपियस Mumbai Indians ने पिछले सीजन की उपविजेता Delhi Capitals को4 विकेट से हरा दिया। मैच की असली हीरो रही एस संजना, जिन्होंने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन की दरकार थी और संजना ने छक्का लगाकर मैच समाप्त किया।

HIGHLIGHTS

  • WPL 2 के ओपनिंग मैच में मुंबई ने दिल्ली को हराया 
  • मुंबई इंडियस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया 
  • संजना ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई जीत

कैप्सी की पारी पर भारी संजना का सिक्स

दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 171 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते समय मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। हेली मैथ्यू बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद यास्तिका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उसके बाद नैट सिवर ब्रंट के साथ मिलकर पारी को संभाला। यास्तिका ने 45 गेंद पर 57 रन बनाते हुए मुंबई की जीत की नींव रखी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंद पर 55 बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुईं। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन बना थे और एस संजना ने सिक्स जड़ दिया। दिल्ली के लिए अरुंधति और कैप्सी को 2-2 विकेट मिला।

दिल्ली के लिए कैप्सी ने ठोके 75 रन

इससे पहले डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत धीमी रही। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय टीम के पक्ष में रहा। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज शबनम इस्माइल ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही ओपनर शेफाली वर्मा को बोल्ड कर दिल्ली को बैकफुट पर भेज दिया। इसके बाद कप्तान लैनिंग और कैप्सी ने साझेदारी बनाने के लिए समय लिया। गत सत्र की सर्वाधिक रन स्कोरर रहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने शेफाली का विकेट गिरने के बाद हाथ खोलने का भरपूर प्रयास किया, परंतु साइका इशाक और इस्माइल ने उन्हें कोई अवसर नहीं दिया। इस दौरान कैप्सी ने चौथे ओवर में ब्रंट के खिलाफ दो चौके और पांचवें ओवर में इस्माइल के खिलाफ एक चौका लगाया, परंतु वह भी रन गति को बहुत नहीं बढ़ा सकीं। कैप्सी ने 53 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। वहीं, 24 गेंद पर रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। अमेलिया केर और नैट सिवर ब्रंट को दो-दो विकेट मिले।

एस संजना के शानदार छक्के की बदौलत उनकी चारों तरफ चर्चा चल रही है। संजना भारत के केरला राज्य से आती हैं और अभी तक उन्होंने भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुकी हैं। वह कद काठी से काफी ताकत वर हैं, विकेट कीपर बल्लेबाज़ तानिया भाटिया तो संजना की तुलना कायरन पोलार्ड से कर चुकी हैं। संजना की आखिरी बॉल पर लगाए गए छक्के से दर्शकों और क्रिकेट फैंस को निदहास ट्रॉफी फाइनल की याद आ गई उस मैच में आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने छक्का लगाकर बांग्लादेश को हराया था।   

ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार्स का लगा तड़का

शाहरुख़ खान, टाइगर श्रॉफ, जैसे अन्य स्टार्स ने ओपनिंग सेरेमनी में चार चाँद लगा दिए। इसके अलावा बॉलीवुड के कबीर सिंह उर्फ़ शाहिद कपूर ने भी शानदार आगाज़ किया। इसके अलावा वरुण धवन, कार्तिक आर्यन सिद्दार्थ मल्होत्रा भी थिरकते हुए नज़र आये। वहीं शो को असली चार चाँद लगाने का काम खुद शाहरुख़ खान ने किया। उन्होंने अपने फेमस गानों झूमे जो पठान, रमैया वस्तावैया, जैसे गानों पर डांस किया वहीं उसके बाद वह खुद तो नाचे बल्कि सभी टीम के कप्तानों को भी नचाया।

logo
Cricket Kesari
cricket.punjabkesari.com