CSK में रविचंद्रन अश्विन की होगी घर वापसी? धोनी के साथ खेलते आयेंगे नजर

By Ravi Mishra

Published on:

रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक थे। लेकिन IPL रिटेंशन के दौरान उन्हें रिटेन नहीं किया गया। जिसके बाद अब कयास लगाये जा रहे है कि अश्विन को IPL ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा खरीदा जा सकता है। हालांकि इन सब को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहचाना अश्विन का टैलेंट

अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार साल 2008 में खरीदा था। उस समय अश्विन एक डोमेस्टिक खिलाड़ी थे। साल 2009 से अश्विन ने अपना जलवा दिखाना शुरु किया। साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बनीं। इस दौरान अश्विन ने 13 विकेट लेकर चेन्नई के इस जीत में अपना योगदान दिया।

2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहे अश्विन

अश्विन साल 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 97 मैचों में 90 विकेट झटके। अश्विन और धोनी की जुगलबंदी ने विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। इस दौरान उन्होंने साल 2010 और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स को विजेता भी बनाया। अश्विन को धोनी ने नए गेंद के साथ पुराने गेंद से भी खूब गेंदबाजी करवाई।

10 साल बाद हो सकती है घर वापसी!

चेन्नई पर 2 साल का बैन लगने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा बने। उसके बाद वो दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के टीम का हिस्सा बने। अब तकरीबन 10 साल बाद अश्विन की घर वापसी हो सकती है।

Exit mobile version