जीवा ने भोजपुरी में पिता से पूछा कइसन बा तो MS Dhoni ने भी दिया मजेदार जवाब

By Desk Team

Published on:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है।

जिसके बाद धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों समय बिता रहे हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह को ऐसे में बेटी जीवा के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। जीवा स्टार्स की सबसे क्यूट और नटखट बच्चों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर धोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जीवा के साथ मस्ती करत हुए दिखाई दे रहे हैं।

MS Dhoni ने शेयर की जीवा की यह वीडियो

बता दें कि इस वीडियो में MS Dhoni से जीवा दो भाषाओं में पूछती हैं कि आप कैसे हो। जीवा पहले भोजपूरी में हैं ए महेंद्र सिंह धोनी कइसन बा? इसके बाद धोनी कहते हैं ठीके बा। फिर जीवा तमिल में पूछती है इपड्डी इरुकिंगा मतलब आप कैसे हो?

इस सवाल का जवाब देते हुए धोनी तमिल में कहते हैं नान नल्ला इरुकेन मतलब मैं अच्छा हूं। धोनी और जीवा का ये मजेदार वीडियो धोनी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BqkNuygFlVi/?utm_source=ig_embed

धोनी ने जीवा के सवलों के जवाब भी दो अलग-अलग भाषाओं में दिए हैं। धोनी ने जीवा के इस नटखट अंदाज को कैप्चर कर अपने फैंस के साथ साझा किया है।

आप सब जानते ही हैं कि धोनी झारखंड के रहने वाले हैं। झारखंड 2000 से पहले बिहार का ही एक हिस्सा था और वहां पर भी भोजपूरी भाषा बोली जाती थी।

भोजपूरी भाषा के साथ धोनी का भी जुड़ाव है और इसीलिए शायद वह अपनी बेटी को भोजपूरी सिखा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में धोनी ने पत्नी साक्षी धोनी का बर्थडे मुंबई में सेलिब्रेट किया जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

पहले भी जीवा की कई वीडियो शेयर कर चुके हैं MS Dhoni

https://www.instagram.com/p/BiB3dqknOPG/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BiJkeWeney1/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BjDCPRqHu-p/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BjSyjBfnmma/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/Bm2oLJTndaY/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/BqhQJQplOyH/?utm_source=ig_embed