धोनी के नो-बॉल विवाद पर सहवाग का कड़ा रुख: निलंबन जरूरी था

सेहवाग ने धोनी के नो-बॉल विवाद पर उठाए सवाल: निलंबन की सजा होनी चाहिए थी
CSK vs RR
CSK vs RR Image Source: Social Media
Published on
Summary

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सेहवाग ने 2019 आईपीएल सीजन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के नो-बॉल विवाद पर कड़ा रुख अपनाया। सेहवाग ने कहा कि धोनी को निलंबित किया जाना चाहिए था, क्योंकि उनके इस कदम से भविष्य में अन्य कप्तानों के लिए गलत उदाहरण पेश हो सकता है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सेहवाग ने हाल ही में एक सुझाव देते हुए कहा की महेंद्र सिंह धोनी को 2019 आईपीएल सीजन के दौरान उनकी एक हरकत के लिए निलंबन का सामना करना चाहिए था। एमएस धोनी, जिन्हें 'कैप्टन कूल' के नाम से भी जाना जाता है, 2019 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान नो-बॉल विवाद के केंद्र में आ गए थे। 

धोनी फील्ड पर अपने शांत और संयमित स्वभाव के लिए जाने जाते है इसलिए उन्होंने उस दिन अपने प्रशंसकों सहित पुरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया था जब वो ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए मैदान पर आ गए थे। ये घटना सीजन के 25वें मैच हुई जब एक हाई-वेस्ट गेंद को लेग-अंपायर ने नो-बॉल नहीं दिया था, जो की तीसरे अंपायर के हस्तक्षेप से उजागर हुई।

CSK vs RR 2019
CSK vs RR 2019Image Source: Social Media

इस घटना की काफी आलोचना हुई थी, जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सेहवाग ने विशेष रूप से कड़ा रुख अपनाया।

सेहवाग ने कहा, "मुझे लगता है कि धोनी को आसानी से छोड़ दिया गया और उन्हें कम से कम दो या तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए था। क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो कल कोई दूसरा कप्तान भी ऐसा ही कर सकता है। तो एक अंपायर वास्तव में क्या योगदान देता है?"

CSK vs RR
CSK vs RR Image Source: Social Media

इस विवादित घटना के बावजूद धोनी ने उस दिन चेन्नई को 152 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में मदद की, जिसमें मिशेल सेंटनर ने छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया था। हालांकि, उस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंचने के बाद मुंबई इंडियंस से एक करीबी मुकाबला हार गए थे।

धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल टाइटल जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धोनी भारत के सबसे सम्मानित क्रिकेट कप्तानों में से एक है। आईपीएल 2025 सीजन में भी धोनी एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी करते हुए नज़र आ रहे है। दरहसल इस सीजन के शुरुआती पांच मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कमान संभाली लेकिन उनके चोटिल होने और इस सीजन से बाहर होने के बाद धोनी को कप्तानी की ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है।

Related Stories

No stories found.
logo
Cricket Kesari
cricket.punjabkesari.com