विराट ने गांगुली, सचिन, धोनी को पीछे पछाड़ किया एक नया मुकाम हासिल

By Desk Team

Published on:

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला तीसरे वनडे यानी की केपटउन वनडे में भी खूब अच्छे खासे से चला और टीम इंडिया को जबरदस्त जीत दिला दी है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 34 वां वनडे शतक लगा दिया है। इस शतक के साथ दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर ये उनका दूसरा शतक है इससे पहले भी उन्होंने शतक लगाया था।

जानकारी के लिए बता दे की विराट ने आतिशी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 119 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

विराट ने अपनी पारी में 159 गेंदों का सामना करते हुए 160 रन बनाए। लेकिन वहीँ विराट ने एक कप्तान होने के नाते एक ऐसा आंकड़ा छू लिया जो कोई भी भारतीय कप्तान अभी तक नहीं कर पाया है।

कप्तान के तौर पर ये विराट का 12वां वनडे शतक था। इससे पहले बतौर कप्तान सौरव गांगुली ने 11 शतक लगाए थे। गांगुली के बाद इस लिस्ट में सचिन और धोनी हैं जिन्होंने 6-6 शतक लगाए हैं ।

बता दें कि कप्तान के तौर पर विराट ने सबसे कम पारियों में यह अनोखा मुकाम हासिल कर लिया है।

बता दें कि सचिन ने 70 पारियों में 6 शतक लगाए थे। जबकि सौरव गांगुली ने 11 शतकों तक पहुंचने के लिए 142 पारियां खेलीं थीं। वहीं विराट अब तक के सबसे सफल खिलाड़ी रहे जिन्होंने केवल 43 पारियों में 12 शतक लगाए हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Exit mobile version